IPL 2024: वानखेड़े में धोनी और हार्दिक का हुआ शानदार मिलन, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: वानखेड़े में धोनी और हार्दिक का हुआ शानदार मिलन, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

MS Dhoni and Hardik Pandya (Pic Source-X)
MS Dhoni and Hardik Pandya (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। हालांकि इस महत्वपूर्ण मैच के टॉस से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को साथ में देखा गया।

यही नहीं यह दोनों एक दूसरे के गले भी मिले और इन्हें काफी देर तक बातचीत करते हुए भी देखा गया। बता दें, हार्दिक पांड्या महेंद्र सिंह धोनी का काफी सम्मान करते हैं। उनकी कप्तानी में ही हार्दिक पांड्या ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे तमाम दर्शकों ने उनका जमकर स्वागत किया।

धोनी के लिए कई फैंस को चीयर करते हुए भी देखा गया। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। पूरी दुनिया में उन्हें काफी प्यार दिया जाता है। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

यह रही वीडियो:

जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं वही हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में अभी तक 5 मैच में 3 में जीत दर्ज के जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टीम तीसरे पायदान पर है। मुंबई ने पांच में दो में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्होंने हार झेली है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे हैं इस मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेंगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?