IPL 2024: शमार जोसेफ अपने डेब्यू मैच में ही 'Dinda Academy' में हुए शामिल, पहले ओवर में KKR के खिलाफ फ्री में लुटाए 22 रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: शमार जोसेफ अपने डेब्यू मैच में ही ‘Dinda Academy’ में हुए शामिल, पहले ओवर में KKR के खिलाफ फ्री में लुटाए 22 रन

मेजबान के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और लखनऊ टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई।

Shamarh Joseph (Pic Source-X)
Shamarh Joseph (Pic Source-X)

आईपीएल 2024 का शानदार मुकाबला इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और लखनऊ टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई।

जवाब में बल्लेबाजी उतरी केकेआर के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शमार जोसेफ ने आईपीएल का अपना पहला ओवर फेंका और उन्होंने 22 रन दिए। यह शमार जोसेफ का डेब्यू मैच है। शमार जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में ब्रिस्बेन में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और वेस्टइंडीज टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तमाम लोगों को इस युवा तेज गेंदबाज से आईपीएल 2024 में भी काफी उम्मीदें थी, लेकिन उनकी शुरुआत इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी खराब तरीके से हुई।

शमार जोसेफ ने आईपीएल 2024 की अपनी पहली गेंद पर एक भी रन नहीं दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर फिल साल्ट ने लेग बाई के जरिए अपनी टीम का खाता खोला। सुनील नारायण ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा और फिर चौथी गेंद पर दो रन लिए। सुनील नारायण ने पांचवीं गेंद पर लेग बाई के जरिए एक रन लिया और फिल साल्ट को वापस स्ट्राइक दी। हालांकि, वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज ने इसके बाद नो बॉल फेंकी, जिस पर साल्ट ने एक रन भी नहीं लिया। अगली गेंद वाइड थी।

यही नहीं इसके बाद जोसेफ ने फिर से वाइड फेंकी और यह गेंद विकेटकीपर भी नहीं पकड़ पाए और लखनऊ को पांच रन मुफ्त के मिल गए। शमार जोसेफ ने इसके बाद एक और नो बॉल फेंकी और फ्री हिट पर फिल साल्ट ने छक्का जड़ा। शमार जोसेफ के इस ओवर में कुल 22 रन बने।

शमार जोसेफ का खराब IPL डेब्यू

लखनऊ टीम की ओर से निकोलस पूरन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया, जबकि युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने 29 रन बनाए। निकोलस पूरन अपनी टीम की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

कोलकाता की ओर से मिचेल स्टार्क ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा वैभव अरोड़ा, आंद्रे रसल, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स को यह मैच जीतने के लिए 162 रनों की जरूरत है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?