Asia Cup 2023: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली अविश्वसनीय पारी, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली अविश्वसनीय पारी, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम इस समय पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेल रही है। यह मैच एशिया कप 2023 में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

हालांकि उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और टीम ने अपने शुरुआती चार विकेट बहुत ही जल्द गंवा दिए। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली भी इस मैच में चार रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 9 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में एक चौके की मदद से मात्र 10 रन ही बनाए। 66 रन पर चार विकेट गिरने के बाद हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन का काफी अच्छा साथ दिया और इस मुकाबले में 90 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 87 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

शुरुआत में हार्दिक पांड्या ने समय लिया और जब वो क्रीज पर टिक गए तब उन्होंने आक्रमण क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

हार्दिक पांड्या की बेहतरीन बल्लेबाजी को देख तमाम लोगों ने ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Prisha_33/status/1697972323973058682?s=20

 

हार्दिक पांड्या के अलावा ईशान किशन ने भी 81 गेंद पर 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 14 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। भारतीय टीम यही कोशिश करेगी कि बचें हुए ओवर में वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाए।

बता दें, एशिया कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अब देखते हैं इस मैच को कौन अपने नाम करता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?