कप्तानी के नशे में तमीज भूले हार्दिक, सीनियर मोहम्मद शमी को दी गाली - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तानी के नशे में तमीज भूले हार्दिक, सीनियर मोहम्मद शमी को दी गाली

मोहम्मद शमी पर गुस्सा करते दिखे हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya And Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)
Hardik Pandya And Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)

आईपीएल की नई टीम यानी की गुजरात की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं, वहीं क्रिकेट के जानकारों को हार्दिक की कप्तानी रास भी आ रही है। लेकिन कल टीम के विजय रथ पर केन की टीम ने ब्रेक लगा दिया और हार्दिक की कप्तानी वाली टीम को सीजन में पहली हार मिली, इस दौरान गुजरात टीम कई मौकों पर खराब प्रदर्शन करती हुई दिखी। लेकिन अब गुजरात की हार से ज्यादा कप्तान हार्दिक खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है उनका गुस्सा।

कप्तानी का नशा हार्दिक पांड्या पर अब भारी पड़ रहा है!

गुजरात टीम ने इस सीजन में शानदार डेब्यू किया है, जहां टीम ने 3 लगातार मैच जीते थे। लेकिन कल SRH के खिलाफ टीम को पहली हार मिली, इस दौरान मैदान पर कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या काफी परेशान दिखे और कई मौकों पर उनका गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला। लेकिन हार्दिक ने इस दौरान काफी हद कर की और अपने से सीनियर खिलाड़ी को निशाने पर ले लिया, जो फैन्स को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर हार्दिक की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लग गए।

*मोहम्मद शमी पर गुस्सा करते दिखे हार्दिक पांड्या।
*शमी ने राहुल त्रिपाठी का कैच पकड़ने का नहीं किया था प्रयास।
*जिसे देख गुस्सा हुए कप्तान, शमी को देने लगे गालियां।
*सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है पांड्या का वीडियो।

यहां देखें कैसे सीनियर खिलाड़ी पर किया गुस्सा

https://twitter.com/rishobpuant/status/1513565695950262277?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1513565695950262277%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fipl%2Fsrh-vs-gt-ipl-2022-hardik-pandya-get-angry-on-mohammed-shami-rahul-tripathi%2F1149844

गुजरात टीम को मिली पहली हार

वहीं सीजन में गुजरात टीम ने डेब्यू करते हुए लगातार 3 मैच जीते थे, साथ ही टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे थे। लेकिन कल SRH के खिलाफ गुजरात को 8 विकेट से मात मिली, इस दौरान टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों फ्लॉप रही। तो दूसरी ओर कप्तान हार्दिक ने अर्धशतक लगाया, लेकिन गेंदबाजों मैच को नहीं बचा सके। दूसरी ओर SRH टीम ने लगातार दूसरी जीत अपने नाम की है और शानदार कमबैक किया है।

close whatsapp