हार्दिक पांड्या ने रच दिया बड़ा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले कप्तान

हार्दिक पांड्या ने रच दिया बड़ा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले कप्तान

हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट चटकाए।

Hardik Pandya (Photo Source: IPL)
Hardik Pandya (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 203 रन बोर्ड पर लगा दिए। LSG की पारी के दौरान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। हार्दिक आईपीएल के इतिहास में पांच विकेट-हॉल लेने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

हार्दिक पांड्या ने इन बल्लेबाजों का किया शिकार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह आईपीएल कप्तान के रूप में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर भी है। उन्होंने एडेन मार्करम (53), निकोलस पूरन (12), डेविड मिलर (27), आकाश दीप (0) और ऋषभ पंत (2) जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्दिक इससे पहले दो मैचों में तीन विकेट चटका चुके थे। यानी कि 8 विकेट के साथ वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

आईपीएल में कप्तान के तौर पर बेस्ट बॉलिंग फिगर-

5/36 – हार्दिक पांड्या बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2025
4/16 – अनिल कुंबले बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009
4/16 – अनिल कुंबले बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2010
4/17 – जेपी डुमिनी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2015
4/21 – शेन वॉर्न बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2010
4/29 – युवराज सिंह बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2011

कप्तान के तौर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हार्दिक

लखनऊ के खिलाफ पंजा खोलने के बाद हार्दिक पांड्या आईपीएल में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में शेन वॉर्न पहले स्थान पर है, जिन्होंने 54 पारियों में 57 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले हैं जिनके नाम 26 पारियों में 30 विकेट हैं।

आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट

57 – शेन वॉर्न (54 पारी)
30 – अनिल कुंबले (26 पारी)
30 – हार्दिक पांड्या (36 पारी)
25 – रविचंद्रन अश्विन (28 पारी)
21 – पैट कमिंस (20 पारी)
20 – जहीर खान (23 पारी)

close whatsapp