नई IPL टीम ने हार्दिक को दिए करोड़ों रुपये, तो खुशी के मारे नानी के साथ नाचने लगे ऑलराउंडर
श्रीवल्ली गाने पर इससे पहले कई क्रिकेटर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं।
अद्यतन - जनवरी 26, 2022 4:58 अपराह्न

हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वो अपने खराब फिटनेस से जूझ रहे हैं। वो अपनी फिटनेस की वजह से पिछले समय से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे जिस वजह से टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम में चयन पर भी काफी सवाल खड़े किए गए थे। हालांकि फिटनेस को लेकर अनिश्चितिओं के बावजूद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए अहमदाबाद ने उन्हें टीम में शामिल किया हो।
इतना ही नहीं अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है। हालांकि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि वो भारत के लिए तब तक नहीं खेलेंगे जब तक कि वह अपना फिटनेस नहीं हासिल कर लेते हैं। हालांकि क्रिकेट से दूर होने के बाद हार्दिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। वो समय-समय पर कुछ मजेदार वीडियो अपने अकाउंट पर अपलोड करते रहते हैं।
कभी पत्नी नताशा तो कभी बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इसी बीच क्रिकेटर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी नानी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक पांड्या के इस क्यूट वीडियो पर उनके फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फैन्स अपने-अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिर्फ फैन्स नहीं, बल्कि क्रिकेट सितारे और फिल्मी सितारे भी उनके इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं। वीडियो में क्रिकेटर को अपनी नानी के साथ पुष्पा के श्रीवल्ली गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों वीडियो में इस गाने का हुक स्टेप करते हुए दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा कि, “हमारी अपनी पुष्पा नानी।”
यहां देखिए हार्दिक पांड्या का वह वीडियो
हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसे क्यूटेस्ट बताया है। पोस्ट को कुछ ही देर में 10 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं। टीम इंडिया की बात करें तो सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना श्रीवल्ली गाने पर वीडियो बना चुके हैं। डेविड वार्नर, ड्वेन ब्रावो भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।
यहां देखिए हार्दिक पांड्या के पोस्ट पर कुछ कमेंट्स
