IPL 2024 में MI को डुबाकर अब खुद स्विमिंग पूल का मजा ले रहे हैं हार्दिक पांड्या, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 में MI को डुबाकर अब खुद स्विमिंग पूल का मजा ले रहे हैं हार्दिक पांड्या, आप भी देखें वीडियो

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई।

Hardik Pandya (Pic Source-X)
Hardik Pandya (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। बता दें, कप्तानी के साथ-साथ हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। हार्दिक पांड्या को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और फिर उनको अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में कुल 14 मैच में सिर्फ चार में जीत दर्ज की जबकि 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आठ अंकों के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही। इस पूरे सीजन में एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है।

हार्दिक पांड्या ने आज यानी 23 मई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो स्विमिंग पूल में अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा ‘रिचार्जिंग’।

यह रही वीडियो:

अब हार्दिक पांड्या को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए देखा जाएगा जो 2 जून से शुरू हो रहा है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या को इस शानदार टूर्नामेंट की भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हो लेकिन आगामी टूर्नामेंट में अनुभवी ऑलराउंडर अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

हार्दिक पांड्या के लिए भी यह बेहद जरूरी होगा कि वो अच्छा प्रदर्शन करें। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर उन्होंने आगामी टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं की तो बहुत जल्द वो भी भारतीय टीम से पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे। फिलहाल शानदार ऑलराउंडर अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?