हार्दिक पांड्या ने अब मन में है ठाना, योगा के मामले में बाबा रामदेव को भी है हराना
इंस्टाग्राम पर फिर से नई रील वीडियो पोस्ट की है हार्दिक पांड्या ने।
अद्यतन - Feb 24, 2024 11:22 am

हार्दिक पांड्या लंबे समय से मैदान पर वापसी करने की तैयारियों में जुटे हैं, जहां आए दिन वो अपनी वापसी से जुड़ी तैयारियां इंस्टाग्राम पर फैन्स को दिखाते रहते हैं। पांड्या पहले से काफी ज्यादा फिट हो गए हैं और क्रिकेट खेलने के लिए बेताब। वहीं IPL का शेड्यूल आने बाद ये खिलाड़ी काफी उत्साहित हो गया है और इसका नजारा इंस्टा रील पर देखने को मिला है।
आसान नहीं होगा हार्दिक पांड्या के लिए पहला मैच
जी हां, हार्दिक पांड्या अब गुजरात टीम छोड़ चुके हैं और मुंबई टीम में बतौर कप्तान वापसी कर चुके हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी के लिए लीग का पहला मैच आसान नहीं होगा। जहां हार्दिक की टीम अपने पहले मैच में गुजरात टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी और ये मैच 24 मार्च के दिन अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा और इसे लेकर फैन्स हद से ज्यादा उत्साहित हैं।
हार्दिक पांड्या ने गुजरात टीम को दिखाने के लिए डाली ये रील?
*इंस्टाग्राम पर फिर से नई रील वीडियो पोस्ट की है हार्दिक पांड्या ने।
*इस रील वीडियो में हार्दिक का एक अलग अवतार नजर आया है।
*जहां वीडियो में योगा करते हुए नजर आया है ये ऑलराउंडर खिलाड़ी।
*IPL के पहले मैच की तैयारियों में लगे हैं ऑलराउंडर हार्दिक इन दिनों।
आपको पसंद आएगी हार्दिक पांड्या की नई रील वीडियो
कुछ समय पहले बेटे के साथ कुछ क्यूट तस्वीरें की थी पोस्ट
पहला मैच किसका होगा IPL 2024 में?
हाल ही में IPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान हुआ है, लोकसभा चुनावों के कारण पहले 21 मैचों का शेड्यूल ही सामने आया है। वहीं लीग के पहले मैच में धोनी की कप्तानी वाली CSK टीम का सामना फाफ की RCB टीम से होगा, 22 मार्च के दिन ये मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं, ऐसे में जहां-जहां CSK के मैच होंगे फैन्स वो मैच जरूर देखने जाएंगे। फिलहाल कुछ टीमों ने लीग को लेकर स्पेशल कैंप लगाना शुरू कर दिए हैं।