बेटे के जरिए अपनी इमेज सुधार रहे हैं हार्दिक पांड्या, लेकिन फिर भी गालियां देने में लगे हैं फैन्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेटे के जरिए अपनी इमेज सुधार रहे हैं हार्दिक पांड्या, लेकिन फिर भी गालियां देने में लगे हैं फैन्स

सोशल मीडिया पर इन दिनों लगातार रील्स डाल रहे हैं हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या अब मुंबई टीम के नए कप्तान हैं, लेकिन इस बात को फैन्स अभी तक हजम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए ये खिलाड़ी जब भी कोई पोस्ट शेयर करता है, तो फैन्स उन्हें Troll करना शुरू कर देते हैं। दूसरी ओर हार्दिक को भी इन सभी चीजों का कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं।

हार्दिक पांड्या की वापसी में लगेगा समय

टीम इंडिया को नए साल में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जनवरी में होने वाली इस टी20 सीरीज को लेकर एक खबर आई थी। इस खबर के मुताबिक हार्दिक अफगानिस्तान सीरीज से भी बाहर हो गए हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी की अब क्रिकेट में कब वापसी होगी  इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है।

बेटे के साथ वीडियो डालकर क्या साबित कर रहे हैं हार्दिक पांड्या?

*सोशल मीडिया पर इन दिनों लगातार रील्स डाल रहे हैं हार्दिक पांड्या।
*वहीं हार्दिक ने अपने बेटे के साथ फिर से एक वीडियो किया है शेयर।
*वीडियो में अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं हार्दिक।
*लेकिन उसके बाद भी फैन्स ने लिया हार्दिक को अपने निशाने पर।

हार्दिक पांड्या की नई रील वीडियो आप लोग भी देखो

इससे पहले भी एक वीडियो किया था शेयर

IPL को लेकर भी तस्वीर नहीं है साफ

जी हां, अभी हार्दिक अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए हैं, ऐसे में अब अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही है। जहां इस रिपोर्ट्स की माने तो अब हार्दिक IPL से भी बाहर हो सकते हैं, वहीं ये खबर सुन MI और रोहित के फैन्स काफी ज्यादा ही खुश हैं। लेकिन अभी टीम और हार्दिक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। वैसे हार्दिक वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हुए थे, बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दौरान वो गेंद को पैर से रोक रहे थे और उसी वक्त उनका टखना चोटिल हो गया। बस उसी के बाद से वो क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और उनको लेकर अलग-अलग खबरे सामने आती रहती है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?