ज्यादा दिन क्रिकेट से दूर नहीं रह सकते हैं Hardik Pandya, मौका मिलते ही थाम लिया बल्ला
अद्यतन - Sep 10, 2024 5:29 pm

टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya ज्यादा दिन क्रिकेट से दूर नहीं रह सकते हैं, भले ही पांड्या को इस खेल से ब्रेक मिला है। लेकिन इस खिलाड़ी के अभ्यास पर किसी तरह का कोई ब्रेक नहीं लग रहा है, जहां मौका मिलते ही हार्दिक ने हाथ में बल्ला उठा लिया है और फैन्स के साथ भी तस्वीरें शेयर कर दी है सोशल मीडिया पर।
काफी कम मैदान पर नजर आएंगे Hardik Pandya
टीम इंडिया को अब इस साल के बचे हुए महीनों में टेस्ट और टी20 क्रिकेट खेलना है, जिसमें टेस्ट क्रिकेट ज्यादा है और एक भी वनडे सीरीज नहीं है। आने वाले समय में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम अब टी20 सीरीज खेलेगी, दूसरी ओर हार्दिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं ऐसे में हार्दिक अब इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कम ही नजर आएंगे। वैसे टीम इंडिया अब अगले साल वनडे सीरीज खेलेगी और वो इंग्लैंड के खिलाफ होगी।
Hardik Pandya ब्रेक के बीच भी कड़ा अभ्यास करने में लगे हैं
*ऑलराउंडर Hardik Pandya ने फिर से अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।
*जहां इन तस्वीरों में हार्दिक बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए दिखे नेट्स में।
*तो बाकी की दो तस्वीरों में ये स्टार खिलाड़ी दौड़ लगाता हुए दिख रहा है।
*साथ ही इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने ऑलराउंडर हार्दिक की खूब तारीफ की।
Hardik Pandya ने नेट्स में लगाई जान
हार्दिक के घर का एक वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के घर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां इस वीडियो में कुछ लोग पूरे जोश के साथ भगवान के भजन करते हुए दिख रहे हैं। ये लोग सीता-राम के भजन कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान हार्दिक नहीं आए नजर। वहीं इस वीडियो में हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की जीती हुई ट्रॉफी दिख रही है, साथ उनके भाई क्रुणाल ने भगवान गणेश की अपने घर पर स्थापना की थी और उससे जुड़ी रील वीडियो भी शेयर की थी।
उस वायरल वीडियो पर डालते हैं एक नजर
Sanatani Pandya family immersed in devotion 🕉️🚩 pic.twitter.com/c2aNwQ9WZX
— Amar 💫 (@KUNGFU_PANDYA_0) September 9, 2024