मुश्किल वक्त में हार्दिक पांड्या को मिला, वाइफ नताशा स्तांकोविक का भी पूरा साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुश्किल वक्त में हार्दिक पांड्या को मिला, वाइफ नताशा स्तांकोविक का भी पूरा साथ

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya And Natasa Stankovic (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya And Natasa Stankovic (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन कर रहे हार्दिक पांड्या अब आपको टीम के साथ नजर नहीं आएंगे, जिसका कारण है उनको लगी चोट। जहां हार्दिक अपनी चोट से ऊबरने में असफल रहे, जिसके बाद आज वो वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। वहीं इस मुश्किल समय में ऑलराउंडर को अपनी वाइफ का साथ मिला है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर दिखा है।

हार्दिक पांड्या की एक गलती पड़ी उनपर भारी

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पुणे में मुकाबला खेला था, उसी दौरान हार्दिक पांड्या को ये चोट लगी थी। अपनी गेंदबाजी के दौरान हार्दिक ने गेंद को रोकने का प्रयास किया था, उसी वक्त उनको टखने में चोट लगी थी। जिसके बाद वो मैदान छोड़कर चले गए थे और उनका ओवर विराट कोहली ने पूरा किया था। वहीं हार्दिक का ऐसे बाहर होना टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा झटका है।

नताशा दे रही हैं हार्दिक पांड्या का पूरा साथ

*वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे हार्दिक पांड्या।
*साथ ही हार्दिक ने फैन्स के साथ शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट।
*वाइफ नताशा ने उस पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर।
*साथ ही इस पोस्ट पर वाइफ नताशा ने बनाया दिल वाला इमोजी।

हार्दिक की वाइफ ने इंस्टा पर लगाई ये स्टोरी

एक नजर हार्दिक के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी

जिसने हार्दिक की जगह ली, वो कमाल कर रहा है

जैसे ही हार्दिक पांड्या बाकी के मुकाबलों से बाहर हुए थे, तो फिर मोहम्मद शमी को मौका दिया गया। शमी ने खुद को ऐसा साबित किया की हर कोई उनका मुरीद हो गया, तेज गेंदबाज ने कीवी टीम के खिलाफ 5 विकेट लिए। फिर इंग्लैंड के खिलाफ उनके खाते में 4 विकेट आए, तो लंका के 5 बल्लेबाजों को शमी ने आउट करते हुए 3 मैचों में 14 विकेट अपने नाम कर लिए और इस वक्त वो बेहद खतरनाक लय में चल रहे हैं। ऐसे में अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच में शमी से टीम को एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?