टी20 वर्ल्ड कप 2024: हार्दिक पांड्या उस हीरे की तरह है जो लगातार रगड़ने के बाद चमकता है: नवजोत सिंह सिद्धू - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: हार्दिक पांड्या उस हीरे की तरह है जो लगातार रगड़ने के बाद चमकता है: नवजोत सिंह सिद्धू

हार्दिक का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच में काफी अच्छा रहा था लेकिन इस समय वो अपने क्रिकेटिंग करियर में काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

Hardik Pandya and Navjot Singh Siddhu (Pic Source-X)
Hardik Pandya and Navjot Singh Siddhu (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। हालांकि आईपीएल के सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम इस सीजन की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर थी। इस बेहतरीन टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे।

हालांकि अब अनुभवी ऑलराउंडर की पूरी निगाहें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर होगी। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। हार्दिक का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच में काफी अच्छा रहा था लेकिन इस समय वो अपने क्रिकेटिंग करियर में काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने हार्दिक पांड्या को सपोर्ट किया है और उनकी जमकर प्रशंसा की है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘हार्दिक पांड्या के ऊपर कई सवाल थे लेकिन अब सब मिट गए हैं। जितना आप हार्दिक को नीचे गिराने की कोशिश करेंगे वो उतने ही ज्यादा चमकेंगे। पांड्या हीरे की तरह है जिनको जितना ज्यादा रगड़ा जाए वो उतना ज्यादा चमकेंगे। यही शानदार ऑलराउंडर की खूबी है।’

मेरा मानना है कि आपको लड़ाई में अंत तक खड़े रहना चाहिए: हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने अपने खराब दौर को लेकर बताया कि, ‘मेरा यह मानना है कि आपको लड़ाई में खड़े रहना बेहद जरूरी है। कभी-कभी जिंदगी आपको ऐसी परिस्थिति पर लाकर खड़ी कर देती है जहां आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेरा मानना है कि अगर आप खेल को या फील्ड को छोड़ देंगे तो जो लड़ाई आपको लड़नी है और जो रिजल्ट आपको चाहिए वो आपको बिल्कुल नहीं मिलेगा।’

भारतीय टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है। हार्दिक पांड्या इस मैच में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। यही नहीं इसके बाद भारतीय टीम 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। वार्म अप मैच में तो हार्दिक पांड्या ने अपना कमाल दिखा दिया है अब देखना यह है कि ग्रुप स्टेज में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?