चेतन शर्मा के खुलासे से नहीं डरे हार्दिक पांड्या, 2 दिन के अंतर में की दो बार शादी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेतन शर्मा के खुलासे से नहीं डरे हार्दिक पांड्या, 2 दिन के अंतर में की दो बार शादी!

हार्दिक पांड्या ने 3 साल पहले नताशा स्तांकोविक के साथ की थी कोर्ट में शादी।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

चेतन शर्मा का जब से स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है, तब से हार्दिक पांड्या से लेकर विराट कोहली तक हर हैरान है। जहां इस स्टिंग ऑपरेशन में कई बड़े और अहम खुलासे हुए हैं, जिसने BCCI पर कई सवाल खड़े कर दिए है। लेकिन हार्दिक को किसी भी बात की कोई टेंशन नहीं है और वो शादी पर शादी कर रहे हैं।

चेतन शर्मा की फिर से चली गई कुर्सी

जी हां, टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से अब चेतन शर्मा हट गए हैं, जहां उन्होंने खुद ही इस पद को छोड़ दिया है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से जब टीम इंडिया बाहर हो गई थी, तब शर्मा को पद से हटा दिया गया था लेकिन फिर से उन्हें ही 7 जनवरी को ये पद दे दिया था वापस से।

हार्दिक पांड्या कितनी बार शादी करेंगे भाई?

*हार्दिक पांड्या ने 3 साल पहले नताशा स्तांकोविक के साथ की थी कोर्ट में शादी।
*अब 14 फरवरी 2023 को हार्दिक ने पहले की क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी ।
*फिर उसके बाद अगले दिन इस कपल ने की हिंदू रीति रिवाज से भी शादी।
*हार्दिक और नताशा की ये दोनों शादियां हुई उदयपुर में, तस्वीरें आई सामने।

हिंदू रीति रिवाज से हुई कुछ तरह हार्दिक और नताशा की शादी

क्रिश्चियन रीति रिवाज से की थी 14 फरवरी के दिन शादी

चेतन शर्मा ने पांड्या को लेकर किया था अहम खुलासा

जी हां, एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने पांड्या को लेकर बड़ा खुलासा किया था, जिसमें शर्मा ने कहा था कि हार्दिक पांड्या कई अहम बातें करने उनके दिल्ली वाले घर जाते थे।

close whatsapp