यो-यो टेस्ट पास करने के बाद भी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं हार्दिक पांड्या!
IPL 2022 के लिए गुजरात टाइटन्स ने बनाया है हार्दिक पांड्या को कप्तान।
अद्यतन - Mar 21, 2022 1:01 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के आने के साथ ही आईपीएल 2022 में इस सीजन कुल 10 टीमें खेलती हुई नजर आएगी। मेगा ऑक्शन में दोनो नई टीमों ने कुछ युवा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के खरीदा था जिसके बाद उनकी टीम कागजों पर काफी मजबूत नजर आ रही है। लेकिन इस फैंस की नजरें जिस खिलाड़ी पर सबसे अधिक होगी वो हैं हार्दिक पांड्या।
हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से न कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और न ही कोई घरेलू क्रिकेट खेला है, जिस वजह से माना जा रहा है कि हार्दिक इस आईपीएल के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। इसके लिए हार्दिक भी अपने मिशन पर लग चुके हैं और आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं।
दरअसल हाल ही में गुजरात टाइटन्स की फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि हार्दिक आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं। वीडियो में हार्दिक टीम के साथ जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें एक बार भी गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया, जो टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
यहां देखिए हार्दिक पांड्या का वो अभ्यास सत्र का वो वीडियो
इससे पहले हार्दिक कुछ दिनों के लिए NCA में मौजूद थे, जहां बीसीसीआई ने कुछ खिलाड़ियों के लिए आईपीएल से ट्रेनिंग कैंप लगाया था। इस दौरान पांड्या का भी फिटनेस टेस्ट हुआ जिसमें वो पास हुए और उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति मिली।
इस सीजन अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेलते हुए दिखेंगे पांड्या बंधू
अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में अलग-अलग फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल (IPL) के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब पांड्या ब्रदर्स एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। कुणाल पांड्या लखनऊ की टीम के खिलाफ खेलेंगे तो वही हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
2015 में आईपीएल में पहली बार खेलने वाले पांड्या तब से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, जिन्हें इस साल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई की ओर से रिलीज कर दिया गया था। पहली बार 28 मार्च को दोनों भाई एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे।