वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इमोशनल हुए हार्दिक, टीम इंडिया ने खुद शेयर किया ऑलराउंडर का वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इमोशनल हुए हार्दिक, टीम इंडिया ने खुद शेयर किया ऑलराउंडर का वीडियो

फाइनल से पहले भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम को एक शानदार संदेश भेजा है।

Team India, Hardik Pandya and World Cup (Pic Source-Twitter)
Team India, Hardik Pandya and World Cup (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि इस मैच से पहले भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम को एक शानदार संदेश भेजा है। वो खुद तमाम भारतीय फैंस की तरह यही चाहते हैं कि इस बार टीम फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करें और इस बार यह ट्रॉफी अपने नाम करें।

हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने फाइनल से पहले भारतीय टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, ‘मैं इस टीम के लिए बहुत ही गौरवशाली महसूस करता हूं। अभी तक हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और यहां तक पहुंचे हैं। अब हम इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है। अभी तक हमने जैसा प्रदर्शन किया है उसके पीछे कई सालों की मेहनत है। हम लोगों ने जो बचपन में सोचा था उसको हासिल करने से बस एक कदम दूर है।

यह कप सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि उन करोड़ों भारतीय लोगों के लिए भी उठाना है जिन्होंने इसका सपना देखा है। मैं पूरे दिल से अपनी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार यह कप अपने घर में ही आ रहा है। जय हिंद।’

यह रही वीडियो:

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

बता दें, पहले सेमीफाइनल मैच में भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। इसके बाद मोहम्मद शमी ने इसी मैच में 7 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और उनको हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। एक और बात यह है कि भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के बल्लेबाजों ने इस पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त बल्लेबाजी की है और गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी निभाया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच काफी रोमांचक होने वाला है। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?