टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बॉलीवुड हीरो से कम नहीं है!
टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने शेयर की इंस्टा रील।
अद्यतन - Aug 18, 2022 1:09 pm

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को खबरों में रहना आता है, उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सनसनी फैला देता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, जहां उनकी एक रील फैन्स को काफी पसंद आ रही है और वायरल भी हो रही है।
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी से अलग है हार्दिक पांड्या का स्वैग
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं। इसी लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम भी आता है, जहां हार्दिक के कपड़ों से लेकर उनकी करोड़ों की कार हमेशा फैन्स का ध्यान खींच ही लेती है।
टीम इंडिया के सबसे बड़े ‘एक्टर’ हैं हार्दिक पांड्या!
*टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने शेयर की इंस्टा रील।
*पांड्या इस इंस्टाग्राम रील में काफी स्वैग में नजर आ रहे हैं।
*काफी महंगी कार से निकलते हुए स्टाइलिश अंदाज में चल रहे हैं हार्दिक।
*साथ ही इस खिलाड़ी ने लगा रखा है काफी अलग तरह का चश्मा भी।
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की नई इंस्टा रील अब आप भी देख लो…
हाल ही में कराया है इस खिलाड़ी ने शानदार हेयर कट भी
कब दिखेगा ये खिलाड़ी फिर से मैदान पर?
अभी टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर गई है, साथ ही आज से वनडे सीरीज की शुरूआत हो गई है और इस दौरे से हार्दिक को ब्रेक मिला है। ऐसे में वो एशिया कप के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे और एक ऑलराउंडर के तौर पर काफी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।