कप्तान बनते ही हार्दिक ने अपने फैंस से किया बड़ा वादा, वीडियो के जरिए दिया यह संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान बनते ही हार्दिक ने अपने फैंस से किया बड़ा वादा, वीडियो के जरिए दिया यह संदेश

अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ देकर टीम में शामिल किया है।

Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter/Hardik Pandya)
Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter/Hardik Pandya)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बाद अब एक नई टीम के साथ अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त कर उनके कंधों पर कप्तान के रूप में एक नई जिम्मेदारी दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बतौर कप्तान हार्दिक मेगा टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

इस बीच नई टीम के लिए खेलने से पहले हार्दिक पांड्या ने अपने प्रशंसकों के लिए एक खास संदेश साझा किया है। और कुछ बड़े-बड़े वादें भी किए हैं। बता दें कि 21 जनवरी को अहमदाबाद फ्रैंचाइजी ने अपने तीन ड्राफ्ट किए हुए खिलाड़ियों के नाम का एलान किया। फ्रेंचाइजी ने हार्दिक और राशिद खान को 15-15 करोड़ और शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपये में साइन किया है।

इसी बीच अहमदाबाद टीम में शामिल होने के बाद हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, वह नई आईपीएल टीम अहमदाबाद के साथ सफर शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने मालिकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनपर विश्वास कर उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही हार्दिक ने टीम में शामिल हुए युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का स्वागत भी किया।

यहां देखिए हार्दिक पांड्या का वह वीडियो

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में अपने सात सीजन के दौरान 153.91 की स्ट्राइक रेट से 1476 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में 20.69 की स्ट्राइक रेट से 42 विकेट भी झटके। राशिद खान, जो इससे पहले तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे, 76 मैचों में ऑरेंज आर्मी के लिए खेले और 6.33 की इकॉनमी रेट से 93 विकेट लिए।

दूसरी ओर शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने 58 मैचों में उनका प्रतिनिधित्व किया और 10 अर्धशतकों के साथ 31.48 की औसत से 1417 रन बनाए। बता दें कि अब सभी टीमों का रिटेंशन का लिस्ट फाइनल हो चूका है और अब सभी फैंस की नजरें 11 और 12 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन पर होगी।

close whatsapp