रोहित शर्मा तो नाम के कप्तान रह गए हैं अब, हर जगह हार्दिक ही हार्दिक दिख रहे हैं ट्रॉफी के साथ
भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब भविष्य को लेकर सोच रहा है।
अद्यतन - Aug 2, 2023 12:57 pm

फिलहाल हर टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या ही कप्तानी कर रहे हैं, दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के 2 मैचों में भी हार्दिक ही टीम के कप्तान थे। साथ ही बोर्ड भी लगातार अलग-अलग तरीके से हार्दिक को टेस्ट कर रहा है, जिसके बाद साफ हो गया है की भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
रोहित और विराट हो चुके हैं टी-20 से दूर
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में करारी हार मिली थी, उसके बाद से फटाफट क्रिकेट के इस प्रारूप के लिए टीम में काफी बदलाव हुए हैं। जहां टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से रोहित और विराट ने कोई भी टी-20 सीरीज नहीं खेली है, वहीं हिटमैन की जगह हर टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ले गए वनडे सीरीज का पूरा क्रेडिट रोहित से
*भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब भविष्य को लेकर सोच रहा है।
*रोहित शर्मा के हाथ से जल्द ही निकल सकती है कप्तानी।
*ऐसे में हार्दिक पांड्या को माना जा रहा है टीम का अगला कप्तान।
*वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 वनडे में हार्दिक ने की शानदार कप्तानी।
वनडे सीरीज की ट्रॉफी के साथ हार्दिक की तस्वीर
संजू का भी चला आखिरी वनडे में बल्ला
दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में संजू सैमसन को 2 मैचों में मौका मिला था, पहले मैच में वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे अपने बल्ले से। लेकिन दूसरे मैच में संजू ने काफी तेज पारी खेली और अपना अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं अब संजू वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज का भी हिस्सा हैं। साथ ही साथ वो आयरलैंड के खिलाफ भी टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं और अब देखना अहम होगा की उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।