Hardik Pandya Fitness Update: अभी तक जो भी आपने पढ़ा वो अफवाह था, IPL 2024 से पहले फिट हो जाएंगे हार्दिक
2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या।
अद्यतन - Dec 24, 2023 10:24 am

2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टखने की चोट के कारण टीम से बाहर रहने के बाद हार्दिक पांड्या अब तेजी से वापसी की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं जिसको देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि, अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी T20I सीरीज से भी वह बाहर हो सकते हैं और यहां तक कि आगामी आईपीएल 2024 के लिए भी उन्हें दरकिनार कर दिया गया था।
हालांकि, एक सूत्र ने TOI के हवाले से इस बात की पुष्टि की है कि पांड्या अच्छी तरह से रिकवर हो गए हैं और भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली आगामी T20I श्रृंखला में वह टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
यह फैंस और फ्रेंचाइजियों दोनों के लिए राहत भरी खबर है, खासकर मुंबई इंडियंस के लिए, जिन्होंने हाल ही में पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान लगी टखने की चोट के बाद किसी को भी नहीं पता था कि वो कब तक वापसी करेंगे, लेकिन जिस तेजी के साथ वह रिकवर कर रहे हैं वो फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे Hardik Pandya
TOI के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि, “वह अपने टखने की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। वह हर दिन ट्रेनिंग ले रहे हैं, उन्हें निश्चित रूप से आईपीएल और संभवतः अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए फिट होना चाहिए।”
9 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग की ऑक्शन के दौरान, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में हार्दिक की संभावित वापसी का संकेत दिया। पत्रकारों से बात करते हुए, शाह ने पांड्या की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संभावित वापसी को लेकर बात की थी, जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हुए थे।
शाह ने कहा था कि, “हम दिन-प्रतिदिन के आधार पर इसकी (पांड्या की फिटनेस) निगरानी कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में ही हैं। वह बहुत मेहनत कर रहे हैं और जैसे ही वह फिट होंगे हम आपको समय पर बता देंगे। वह अफगानिस्तान सीरीज से पहले भी फिट हो सकते हैं।”
यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द एमएस धोनी को नेट्स में अभ्यास करते हुए आ सकते हैं नजर