MS Dhoni

बड़ी खबर: अगले 10 दिनों में MS Dhoni शुरू कर देंगे IPL 2024 की तैयारी, CSK के CEO ने दी बड़ी अपडेट

महेंद्र सिंह धोनी के तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एक बार फिर से एक्शन में नजर आएंगे।

 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कई शानदार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाएगा। पिछले संस्करण की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी।

अब आगामी संस्करण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत जल्द नेट्स में एक बार फिर से अभ्यास करते हुए नजर आएंगे। वो एक बार फिर से अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान देना चाहेंगे।

MS Dhoni को लेकर सीएसके के सीईओ ने दी बड़ी अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने इस बात का खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी इस समय काफी अच्छे शेप में है। उन्हें उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले 10 दिनों में नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर देंगे। महेंद्र सिंह धोनी के तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एक बार फिर से एक्शन में नजर आएंगे।

स्पोर्ट्सस्टार के मुताबिक कासी विश्वनाथन ने कहा कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी इस समय काफी अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने अपना रिहैब शुरू कर दिया है और वो जिम में भी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। अगले 10 दिनों में वो नेट्स में भी अभ्यास करना शुरू कर देंगे।’

कासी विश्वनाथन ने आगे कहा कि, ‘ हमें काफी हद तक अपने सभी टारगेट मिल गए थे। हम Daryl Mitchell के लिए योजना बना रहे थे लेकिन हमें लगा कि चेपॉक में मुस्तफिजुर रहमान भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की साइड बाउंड्री काफी बड़ी है। हमने इसके बारे में सोचा था लेकिन उम्मीद नहीं थी कि हम रहमान को अपनी टीम में शामिल कर लेंगे। इस बार यह ऑक्शन हमारे लिए काफी अच्छा रहा।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया है। एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी तमाम फैंस के सामने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?