टीम इंडिया में वापसी की टेंशन छोड़, हार्दिक पांड्या बेटे के साथ समय बिता रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में वापसी की टेंशन छोड़, हार्दिक पांड्या बेटे के साथ समय बिता रहे हैं

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नई रील की है पोस्ट।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हार्दिक पांड्या को चोट लगी थी, जिसके बाद ये खिलाड़ी क्रिकेट से ऐसा दूर हुआ कि अब उनकी वापसी को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। ऐसे में पांड्या के पास काफी समय है, ये ही समय वो अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। जहां हार्दिक ने एक नई रील वीडियो फैन्स के साथ शेयर की है।

हार्दिक पांड्या के भाई का इंटरनेशनल करियर हुआ खत्म!

एक तरफ हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, दूसरी ओर उनके भाई यानी की क्रुणाल पांड्या को टीम इंडिया से खेले लंबा समय हो गया है। भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर जगह बनाने वाले क्रुणाल पांड्या को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है, जहां इस खिलाड़ी़ ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला था और उसके बाद उनकी वापसी नहीं हुई।

अपने बेटे के साथ समय बिता रहे हैं इन दिनों हार्दिक पांड्या

*हाल ही में हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नई रील की है पोस्ट।
*नई रील वीडियो में अपने बेटे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं पांड्या।
*लेकिन GT छोड़ मुंबई टीम में जाने पर फैन्स ने कर दिया Troll
*इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में बुरी तरह Troll हुए हैं हार्दिक।

हार्दिक पांड्या ने बेटे के साथ ये वीडियो किया शेयर

कुछ दिनों पहले फिटनेस से जुड़ा वीडियो किया था पोस्ट

जय शाह ने दी ऑलराउंडर पर अपडेट

दूसरी ओर BCCI के सचिव जय शाह ने हार्दिक को लेकर हाल ही में बयान दिया था, जो उनकी फिटनेस से और टीम इंडिया में वापसी से जुड़ा था। शाह ने कहा था कि हार्दिक वापसी के लिए कड़ी मेहनत करने में जुटे हैं और वो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के जरिए टीम में वापसी कर सकते हैं। अफगान टीम जनवरी महीने में भारत का दौरा करेगी, इस दौरान दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?