ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिता का पुराना वीडियो शेयर कर हुए इमोशनल
अपने पिता को सरप्राइज देने वाला पुराना वीडियो किया हार्दिक ने शेयर।
अद्यतन - फरवरी 18, 2022 12:31 अपराह्न

टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं, जहां पहले उन्हें आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद का कप्तान बनाया गया है। वहीं अब इस नई टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़े लोग उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर बात कर रहे हैं, इसी बीच हार्दिक ने एक वीडियो साझा किया है। जहां इस पुराने में वीडियो में वो अपने पिता जी के साथ नजर आ रहे हैं और उनका कैप्शन काफी ज्यादा ही इमोशनल है।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आई पिता की बहुत याद
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, जहां इस वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत सीरीज खेल चुका है और इन तीनों ही सीरीज से इस खिलाड़ी का नाम गायब था। वहीं हार्दिक अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं और अपने आप को साबित करने में लगे हुए हैं। लेकिन अब ये खिलाड़ी थोड़ा इमोशनल हो गए गया है अपने दिवंगत पिता को याद कर के।
*अपने पिता को सरप्राइज देने वाला पुराना वीडियो किया हार्दिक ने शेयर।
*वीडियो में रात के समय पर पांड्या ने अपने पिता को दिया था आने का सरप्राइज।
*हार्दिक ने कैप्शन में लिखा- काश ये सरप्राइज आप मुझे देत पाते।
*साथ इस ऑलराउंडर ने लिखा- आपकी बहुत याद आती है।
ये है पांड्या का वो इमोशनल वीडियो
नई जिम्मेदारी के लिए तैयार है ये खिलाड़ी
हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत मुंबई टीम से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई साल इस टीम के साथ बिताए। वहीं अब उनको इस लीग में नया टीम का साथ मिल गया है और अब ये ऑलराउंडर खिलाड़ी अहमदाबाद टीम से खेलता हुआ नजर आएगा। साथ ही हार्दिक इस टीम के कप्तान भी होंगे, टीम ने ऑक्शन से पहले हार्दिक, राशिद और गिल को खरीद लिया था।