RCB को मिला गया अपना अगला कप्तान, मैनेजमेंट ने जताया धोनी के शिष्य पर भरोसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB को मिला गया अपना अगला कप्तान, मैनेजमेंट ने जताया धोनी के शिष्य पर भरोसा

पिछले सीजन में विराट कोहली ने की थी टीम की कप्तानी।

RCB Team (Image Credit-IPL\BCCI)
RCB Team (Image Credit-IPLBCCI)

आईपीएल 2022 को शुरू होने ने महज कुछ दिनों का वक्त बाकी रह गया, इसके लिए जहां सभी टीमों ने कैंप लगाकर अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एकमात्र ऐसी टीम थी जो अपने अगले कप्तान को लेकर काफी दुविधा में थे और सबसे आखिरी में उन्होंने अपने अगले कप्तान का ऐलान किया।

पिछले सीजन विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद से सबके मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि अगर विराट नही तो अब आरसीबी की बागडोर आगे कौन संभालेगा। इस सवाल पर अब पूर्ण विराम लग चुका है। बता दें कि बैंगलोर ने इस सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। फाफ जो पिछले सीजन तक चेन्नई टीम के अभिन्न सदस्य थे उन्हें मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने 7 करोड़ की कीमत में खरीदा था और अब वही टीम की कप्तानी भी करेंगे।

बता दें कि इससे पहले कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि मैक्सवेल या दिनेश कार्तिक में से कोई एक आरसीबी की कप्तानी कर सकता है। वहीं हाल में एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया था कि पिछले साल आरसीबी ने विराट की कप्तानी का इस्तीफा स्वीकार नही किया था जिस वजह से उन्हें एक बार फिर से कप्तान बनाया जा सकता है।

IPL इतिहास में आज तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है RCB

बता दें कि आरसीबी के पास आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, मैक्सवेल, विराट कोहली जैसे एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद रहे हैं लेकिन टीम आज तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। उनकी टीम साल 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही लेकिन तीनों फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी के नए कप्तान इस टीम की तकदीर को बदल पाते हैं या नहीं और टीम इनके नक्शे कदम पर चलकर ट्रॉफी जीत पाती या नहीं। वहीं आईपीएल 2022 की बात करें तो टीम का पहला मुकाबला 27 मार्च को मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम पिछले दो सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी।

close whatsapp