पूर्व चयनकर्ता भूपिंदर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया किस कारण से 2007 में बनाया गया था धोनी को कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व चयनकर्ता भूपिंदर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया किस कारण से 2007 में बनाया गया था धोनी को कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों मे से एक हैं। 2007 में कप्तान बनाए जाने के बाद धोनी की अगुवाई में भारत ने तीन ICC खिताब जीते, जिसमें 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। धोनी को 2007 में उस वक्त टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, जब टीम के सीनियर खिलाड़ी भारतीय सेटअप से बाहर हो गए थे।

उन्हें कप्तान बनाने का यह फैसला सही साबित हुआ और भारतीय क्रिकेट ने नई ऊचाइयों को हासिल किया। धोनी को 2007 में कप्तान क्यों बनाया गया, इस बारे में पूर्व भारतीय चयनकर्ता भूपिंदर सिंह सीनियर ने अब बड़ा खुलासा किया है।

धोनी को इसलिए बनाया गया था कप्तान

भूपिंदर सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, टीम में एक पसंदीदा विकल्प होने के अलावा आप खिलाड़ी के क्रिकेट कौशल, शारीरिक भाषा, सामने से नेतृत्व करने की क्षमता और मैन मैनेजमेंट कौशल को देखते हैं। हमने धोनी का खेल के प्रति दृष्टिकोण, बॉडी लैंग्वेज, दूसरों से कैसे बात करते हैं, देखा और हमें पॉजिटिव रिएक्शन मिला।

आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी के बाद भारतीय टीम ने द्विपक्षीय सीरीज में तो अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम अभी तक एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। धोनी के बाद कप्तान बने विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊचाइंयों पर पहुंचाया, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने से चूक गई। वहीं 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी। इस साल भारत में वर्ल्ड कप खेला जाना है और भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है।

ये भी पढ़िए- रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी होंगे शुभमन गिल?, इस सवाल पर पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने दिए गोलमोल जवाब

close whatsapp