रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी होंगे शुभमन गिल?, इस सवाल पर पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने दिए गोलमोल जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी होंगे शुभमन गिल?, इस सवाल पर पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने दिए गोलमोल जवाब

भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस वक्त अपने सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं।

Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस वक्त अपने सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने इस साल के शुरुआती दो महीनों में ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक बनाया। जिसमें वनडे में उनके द्वारा लगाया गया दोहरा शतक भी शामिल है। इसके बाद गिल ने आईपीएल (IPL) 2023 में 17 पारियों में 890 रन भी बनाए। वह टूर्नामेंट के ऑरेंज कैप होल्डर रहें।

वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब युवाओं पर भरोसा दिखा रहा है। इस कारण से अब टीम इंडिया के नेतृत्व में बदलाव की बातें होने लगी है, जिसमें शुभमन गिल के नाम की भी चर्चा है। वह भारत के भविष्य के कप्तान हो सकते हैं। हालांकि, 2005 से 2008 तक चयनकर्ता रहे भूपिंदर सिंह सीनियर को लगता है कि इस बारे में बात करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी कि गिल भारत के कप्तान बनेंगे।

वह देश का अगले महान बल्लेबाज हो सकते हैं- पूर्व चयनकर्ता भूपिंदर सिंह सीनियर

भूपिंदर सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि, मैं इस समय इस चीज को लेकर जल्दबाजी नहीं करूंगा, क्योंकि हम उन्हें देश के अगले महान बल्लेबाज के रूप में देखना चाहते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो मुझे यकीन है वह देश के अगले महान बल्लेबाज हो सकते हैं। उनके पास वह खेल और व्यक्तित्व है। इस प्रक्रिया के दौरान हम उन्हें एक अच्छे कप्तान के रूप में भी देख सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, पहली बात यह है कि आप उन्हें जिस भी फार्मट के लिए चुन रहे हैं, उन्हें टीम में अपनी जगह बनाए रखनी चाहिए। आपको यकीन है कि अगले कुछ सालों तक वह टीम में बोझ नहीं होंगे।

आपको बता दें कि शुभमन गिल ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। हालांकि, उस मैच में वह सिर्फ 9 रन ही बना सके। इसके बाद उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। जहां उन्होंने 6 पारियों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल था।

ये भी पढ़िए- पृथ्वी शॉ नहीं ले रहे हैं एक भी दिन का ब्रेक, हर दिन कड़े अनुशासन के साथ कर रहे हैं अभ्यास

close whatsapp