हार्दिक पांड्या को रणजी ट्रॉफी नहीं खेलनी है, लेकिन वो मॉडलिंग करेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या को रणजी ट्रॉफी नहीं खेलनी है, लेकिन वो मॉडलिंग करेंगे

हार्दिक पांड्या ने कुछ समय पहले की थी एक रील साझा।

Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या इस साल रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं, जिसका खुलासा तब हुआ जब आगामी रणजी सीजन के लिए बड़ौदा टीम का ऐलान किया गया। जहां इस टीम से हार्दिक का नाम गायब था, बस अब इसी के बाद से इस खिलाड़ी की लगातार आलोचना हो रही है और फैन्स उनपर अलग-अलग तंज कस रहे हैं। इसी बीच उनकी एक इंस्टाग्राम रील भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें इस खिलाड़ी का अलग अंदाज दिख रहा है।

हार्दिक पांड्या को पूरा फोकस मॉडलिंग पर है!

हार्दिक को लेकर कई दिग्गज अपने बयान दे चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है। हाल ही में दादा ने कहा कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है की हार्दिक रणजी ट्रॉफी में खेलकर खुद को साबित करेंगे, लेकिन अब हार्दिक ने ये ट्रॉफी ना खेलने का फैसला लिया है। वहीं इस खिलाड़ी के इस फैसले को लेकर अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं, लेकिन पांड्या को शायद लोगों की बातों का फर्क नहीं पड़ता है।

*हार्दिक पांड्या ने कुछ समय पहले की थी एक रील साझा।
*जिसमें हार्दिक पुल में दिखा रहे हैं अपना एक दम अलग अंदाज।
*साथ ही इस वीडियो में हार्दिक पांड्या किसी मॉडव से कम नहीं लग रहे हैं।
*सोशल मीडिया पर अब तक काफी ज्यादा वायरल हो चुकी है इस खिलाड़ी की रील।

ये है हार्दिक की नई इंस्टा रील

बिना रणजी खेले कैसे होगी टीम इंडिया में वापसी?

हाल ही में हार्दिक ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर बयान दिया था, जो बाद में काफी ज्यादा ही सुर्खियों में रहा था। हार्दिक ने कहा था कि वो खुद को इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर रहे हैं और वो IPL के जरिए टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं।

close whatsapp