वर्ल्ड कप से बाहर होते ही टूटा हार्दिक पांड्या का दिल, सोशल मीडिया पर हुए काफी इमोशनल - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप से बाहर होते ही टूटा हार्दिक पांड्या का दिल, सोशल मीडिया पर हुए काफी इमोशनल

वर्ल्ड कप से बाहर हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

आज की सुबह टीम इंडिया के फैन्स के लिए एक बुरी खबर लेकर आई, जहां हार्दिक पांड्या अपनी चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पहले कुछ रिपोर्ट्स आई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वो वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे। लेकिन अब इस खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है और उन्होंने फैन्स के लिए पोस्ट भी शेयर किया है।

किसने ने ली हार्दिक पांड्या की जगह?

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वो NCA चले गए थे  और उनकी जगह शमी टीम की तरफ दमदार प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं अब हार्दिक की जगह टीम में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है, जिन्होंने वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेली थी।

हार्दिक पांड्या तो बहुत इमोशनल हो गए भाई

*वर्ल्ड कप से बाहर हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या।
*सोशल मीडिया पर हार्दिक ने एक पोस्ट किया शेयर।
*लिखा- वर्ल्ड कप से बाहर हुआ हूं, मुश्किल है इस बात को पचाना।
*इसी के साथ ही लिखा है उन्होंने एक लंबा नोट।

ये पोस्ट शेयर किया है हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर

टीम इंडिया का अगला मैच कब है?

दूसरी ओर टीम इंडिया को अपना अगला मैच कल यानी की 5 तारीख को खेलना है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। वहीं इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया कोलकाता पहुंच गई है, अब तक रोहित की टीम ने कुल 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत अपने नाम की है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और लंका टीम को हराया है। जिसके बाद टीम को अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं, साथ ही टीम इंडिया ने सबसे पहले सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। फिलहाल अंक तालिका पर टीम इंडिया नंबर 1 पर है और अफ्रीका नंबर 2 पर है, ऑस्ट्रेलिया तीसरे पर है तो कीवी टीम चौथे नंबर पर है।

ये वीडियो सामने आया है टीम का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?