सौरव गांगुली की हार्दिक पांड्या से यही अपील, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर फिर से करें वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

सौरव गांगुली की हार्दिक पांड्या से यही अपील, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर फिर से करें वापसी

हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड दौरे में 2018 में खेला था।

Sourav Ganguly and Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Sourav Ganguly and Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। बता दें, हार्दिक पांड्या ने 2022 में चोट से ठीक होने के बाद लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने भारतीय टीम को कई मुकाबलों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जीत दिलाई। हालांकि वापसी के बाद भारतीय टेस्ट टीम में उनका नाम अभी तक शामिल नहीं किया गया है।

गांगुली के मुताबिक हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे मजबूत पहलू हो सकते हैं। उनके मुताबिक पांड्या ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी चाहिए।

सौरव गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, ‘हार्दिक पांड्या ने टी-20 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो भारतीय टीम के सबसे मजबूत पहलू हैं। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करनी चाहिए क्योंकि उसी के लिए उन्हें याद किया जाएगा। वो एक स्पेशल खिलाड़ी हैं।’

बता दें, हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड दौरे में 2018 में खेला था। इसके बाद उन्हें चोट लग गई जिसका असर उनकी गेंदबाजी में भी हुआ। इसके बाद उन्हें वापस टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली।

खेल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है: सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय खिलाड़ी का मानना है कि एक अच्छा खिलाड़ी तीनों ही प्रारूपों को खेल सकता है। उनके मुताबिक खेल में लय की बहुत बड़ी भूमिका होती है। उनके मुताबिक चयनकर्ताओं को तीनों ही प्रारूपों के लिए एक निश्चित ग्रुप रखना चाहिए।

गांगुली ने आगे कहा कि, ‘अच्छा खिलाड़ी तो सभी प्रारूपों को बेहतरीन तरीके से समझ लेता है। भारत में टैलेंट की कमी नहीं है और इसी वजह से कुछ खिलाड़ी सभी प्रारूपों को खेलते हैं और अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं। मेरे हिसाब से खेल में लय का होना बेहद जरूरी है। BCCI में मैं जितना समय रहा हूं उसको देखकर कह सकता हूं कि चयनकर्ता ऐसा नहीं करते हैं।’

close whatsapp