आयरलैंड की सड़कों पर खूब रील्स बना रहे हैं कप्तान हार्दिक पांड्या
कप्तान हार्दिक पांड्या ने पोस्ट की है इंस्टाग्राम पर एक नई रील।
अद्यतन - जून 28, 2022 11:42 पूर्वाह्न

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या इन दिनों उत्साह से लबरेज हैं, जिसका कारण है टीम इंडिया का प्रदर्शन। टीम इंडिया की कप्तानी के डेब्यू में ही हार्दिक ने जीत अपने नाम कर ली और टीम ने आयरलैंड को पहले टी-20 में हरा दिया।
12-12 ओवर का हुआ था पहला मैच
वहीं आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच सिर्फ 12-12 ओवर का हुआ था, जिसका कारण था बारिश और बारिश ने ही मैच का मजा खराब कर दिया था।
कप्तान हार्दिक आयरलैंड की सड़कों पर रील्स बना रहे हैं
*कप्तान हार्दिक पांड्या ने पोस्ट की है इंस्टाग्राम पर एक नई रील।
*आयरलैंड की सड़कों पर बनाई है कप्तान हार्दिक ने ये रील।
*हार्दिक ने पहन रखे हैं इस इंस्टा रील में ब्लैक रंग के कपड़े।
*स्टालिश वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं कप्तान इस वीडियो में।
कप्तान हार्दिक की नई इंस्टाग्राम रील
आज खेला जाएगा आखिरी मैच
इस टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
कुछ और खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू
पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया के लिए उमरान मलिक ने डेब्यू किया था, जिसके बाद उम्मीद है कि आज के मैच में फिर से टीम इंडिया में बदलाव होंगे। साथ ही कुछ और खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।
*बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को मिल सकता है आज डेब्यू का मौका।
*IPL में SRH के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था राहुल ने।
*तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी हैं इस डेब्यू वाली लिस्ट में।