Anant-Radhika की शादी में क्रेजी हुए Hardik Pandya, बॉलीवुड हसीना संग किया गजब का डांस
Anant और Radhika की शादी से Hardik Pandya का नया वीडियो हुआ वायरल।
अद्यतन - जुलाई 13, 2024 10:42 पूर्वाह्न

जब से टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है, तब से ऑलराउंडर Hardik Pandya का क्रेज एक अलग ही लेवल पर चल गया है। फैन्स उन्हें भर-भर के प्यार दे रहे हैं, जिससे पांड्या हद से ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इस बीच Anant और Radhika की शादी में पहुंचे हार्दिक का एक अलग ही रूप देखने को मिला और अब उससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।
धोनी सहित कई खिलाड़ी पहुंचे थे इस शादी में
जी हां, Anant और Radhika की शादी में सिर्फ Hardik Pandya ही नहीं, टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी मौजूद नजर आए थे। जहां इस लिस्ट में सबसे पहला नाम धोनी का था, जो अपने परिवार संग पहुंचे थे। वहीं बुमराह, सूर्यकुमार यादव भी अपनी वाइफ संग इस शादी में मौजूद थे, तो श्रेयस अय्यर को भी इस शादी में स्पॉट किया गया था।
Hardik Pandya को बड़ी रास आ गई ये बॉलीवुड हसीना
*Anant और Radhika की शादी से Hardik Pandya का नया वीडियो हुआ वायरल।
*वायरल वीडियो में हार्दिक बॉलीवुड की अभिनेत्री Ananya Panday के साथ आए नजर।
*इस दौरान Ananya Panday और हार्दिक ने जमकर किया डांस, देखने लायक था जोश।
*वहीं इस शादी में हार्दिक के साथ पहुंचे थे उनके भाई क्रुणाल और बल्लेबाज ईशान किशन।
एक नजर डालते हैं Hardik Pandya के इस वायरल वीडियो पर
मेहमानों संग स्पॉट हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
एक बार फिर से वाइफ नहीं आई हार्दिक के साथ नजर
वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारत लौटे हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाले हैं, लेकिन अभी तक वो अपनी वाइफ के साथ नजर नहीं आए हैं। साथ ही नताशा भी सोशल मीडिया पर अजीब-अजीब इंस्टा स्टोरी शेयर कर रही है, ऐसे में इस कपल के अलग होने और तलाक लेने की खबरों ने अब जोर पकड़ लिया है। लेकिन हार्दिक ने अपने निजी जीवन को लेकर अभी तक मीडिया में किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है और शायद वो ना भी दे।