Shakeel का विकेट लेते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुए Hardik Pandya, बीच मैदान पर दिखाया गुस्सा
Hardik Pandya ने किया था Saud Shakeel को आउट।
अद्यतन - फरवरी 23, 2025 6:47 अपराह्न

जब भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच होता है, तब Hardik Pandya अलग ही लेवल का क्रिकेट खेलते हैं। जिसका नजारा एक बार फिर से दुबई में देखने को मिला है, जहां हार्दिक ने अपनी गेंदबाजी से पाक टीम के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने का काम किया और इस दौरान वो विकेट गिरते ही आउट ऑफ कंट्रोल हो गए।
गजब का जश्न मनाया था Babar Azam को आउट कर
दूसरी ओर दुबई में जारी मैच में Hardik Pandya ने Babar Azam को आउट किया था, जहां हार्दिक की गेंद पर बाबर विकेटकीपर को अपना कैच थमा बैठे थे। जिसके बाद हार्दिक का जश्न देखने लायक था, जहां उन्होंने बाबर को BYE-BYE का इशारा किया था और उसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था फैन्स के बीच। वैसे पाक टीम ने मैच का आगाज शानदार तरीके से किया था, लेकिन फिर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार कमबैक किया था इस मुकाबले में।
Hardik Pandya का बीच मैच में फूट पड़ा गुस्सा
*दुबई में ऑलराउंडर Hardik Pandya ने किया था Saud Shakeel को आउट।
*वहीं Saud Shakeel को आउट करने के बाद अलग अवतार नजर आया हार्दिक का।
*जहां इस विकेट के गिरते ही मैदान पर अपना गुस्सा दिखाया था हार्दिक पांड्या ने।
*साथ ही इस दौरान जोर-जोर से चिल्लाते भी दिखा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।
कुछ इस तरह गुस्सा दिखाया Hardik Pandya ने
Jaha matter bade hote hai, waha @hardikpandya7 khade hote hai! 😎
Two big wickets in two overs & #TeamIndia are in the driver's seat! 🇮🇳💪#ChampionsTrophyOnJioStar 👉 #INDvPAK | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports 18-1!
📺📱 Start Watching… pic.twitter.com/Neap2t4fWC
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 23, 2025
बाबर को आउट करने के बाद हार्दिक का जश्न
पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई पाक टीम
दूसरी ओर दुबई में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीता था, जिसके बाद कप्तान ने बल्लेबाज का फैसला लिया था। ऐसे में पाक टीम ने 49.4 ओवर में 241 रन बनाए, इस दौरान टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन Saud Shakeel ने बनाए और उन्होंने 62 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन फिर से शानदार रहा, जहां कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए और उन्होंने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं हार्दिक ने कुल 2 विकेट लिए, तो अक्षर के अलावा हर्षित और जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। लेकिन इस दौरान शमी ने जमकर रन दिए और वो अपनी लय में नजर नहीं आए।