वनडे प्रारूप में हरमनप्रीत कौर की 3 सर्वश्रेष्ठ पारियों के बारे में जाने यहां - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे प्रारूप में हरमनप्रीत कौर की 3 सर्वश्रेष्ठ पारियों के बारे में जाने यहां

आज हम आपको बताते हैं हरमनप्रीत कौर की 3 सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियों के बारे में।

1- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 महिला वर्ल्ड कप में 171 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी

Harmanpreet Kaur (Pic Source-Twitter)
Harmanpreet Kaur (Pic Source-Twitter)

2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने क्वालीफाई किया। उन्होंने उस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में एक बार फिर टीम को करारी शिकस्त मिली।

ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने काफी आक्रामक क्रिकेट खेला और अंक तालिका में तीसरे स्थान अपने नाम किया। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं रही और उन्होंने बहुत जल्द अपने दोनों ओपनर गंवा दिए। हालांकि इसके बाद हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरी और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया। हरमनप्रीत कौर ने उस मुकाबले में 115 गेंदों में 171 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 281 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 245 रन पर ऑल आउट हो गई।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp