वनडे प्रारूप में हरमनप्रीत कौर की 3 सर्वश्रेष्ठ पारियों के बारे में जाने यहां
आज हम आपको बताते हैं हरमनप्रीत कौर की 3 सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियों के बारे में।
अद्यतन - जुलाई 21, 2023 3:54 अपराह्न
2- इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में 143 रनों की नाबाद पारी

2022 में भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था जिसमें तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेले गए थे। टी-20 सीरीज में शिकस्त मिलने के बाद इंडिया ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी। पहले वनडे मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता और दूसरे मैच में भी उन्होंने मेजबान को करारी शिकस्त दी।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम का पहला विकेट काफी जल्दी गिर गया लेकिन उसके बाद स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। जहां एक तरफ स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों में 40 रन बनाए वहीं दूसरी और भाटिया ने 34 गेंदों में 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
भाटिया का विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर उतरी और उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया। हरमनप्रीत ने 111 गेंदों में 143 रनों की नाबाद पारी खेली जिसकी वजह से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 334 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 245 रन ही बना पाई।