Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा 

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा 

वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में अभी तक ऐसा कोई नहीं कर पाया है।

Harmanpreet kaur (Image Credit- Twitter X)
Harmanpreet kaur (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टेडियम में जारी, महिला एशिया कप के मैच नंबर 9 में इतिहास रच दिया है। बता दें कि जैसे ही हरमन मैदान पर टाॅस के लिए उतरीं, वैसे ही उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

अब वह टी20 क्रिकेट इतिहास में 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर से पहले महिला और पुरुष क्रिकेट में इस कीर्तिमान को अभी तक कोई हासिल नहीं कर पाया है। हरमन के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका की चमारी अटापट्टू हैं, जिन्होंने 121 टी20 इंटरनेशनल मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की है।

महिला T20I में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी

150* – हरमनप्रीत कौर (IND-W)
121 – चमारी अथापथु (SL-W)
100 – मेग लैनिंग (AUS-W)
96 – हीथर नाइट (ENG-W)
96 – डायने बिमेन्यिमाना (RWA-W)

पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए भारत को बनाने होंगे सिर्फ 56 रन

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए 20 ओवर में सिर्फ 56 रन बनाने होंगे। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी, भारत की कमाल की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 18.1 ओवर में महज 55 रनों पर सिमट गई है।

साथ ही अब यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का सबसे कम स्कोर भी बन गया है। मुकाबले में पाकिस्तान के सिर्फ दो बल्लेबाज की दहाई के अंक तक पहुंच पाए। शवाल जुल्फिकार 14 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहीं।

तो वहीं, भारत की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। श्री चरणी व प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। साथ ही शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें – अफगानिस्तान के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ टीम सेलेक्शन पर भड़का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन, बोला ‘डर की वजह से लिया फैसला’

close whatsapp