ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171* रनों की पारी...: हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट फील्ड पर अपने सबसे यादगार दिन के बारे में किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171* रनों की पारी…: हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट फील्ड पर अपने सबसे यादगार दिन के बारे में किया बड़ा खुलासा

हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंदों में 20 चौके और 7 छक्कों की मदद से 171 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने यह रन 148.69 के स्ट्राइक रेट से बनाए।

Harmanpreet Kaur of India
Harmanpreet Kaur of Indi. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में 171* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। उन्होंने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम कि किसी भी खिलाड़ी को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। उनकी इस पारी की तमाम फैंस ने जमकर प्रशंसा की थी।

बता दें, यह मुकाबला डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया था। यह मैच बारिश की वजह से 42 ओवर का हुआ था जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 281 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंदों में 20 चौके और 7 छक्कों की मदद से 171 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने यह रन 148.69 के स्ट्राइक रेट से बनाए।

अपनी इसी पारी को लेकर हरमनप्रीत कौर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘फील्ड पर जब 2017 में मैंने 171 रन बनाए थे तो वो सच में कुछ अलग ही था। मुझे याद है उस मैच से पहले मेरे एक दोस्त ने बताया था कि हम लोग कल मैच तब ही जीत सकते हैं अगर आप 150 रन बनाए। मैंने कहा 150 रन? मैंने यह सुना है कि आप 100 रन बनाए लेकिन मैच जीतने के लिए 150 रन। मेरा मतलब यह है की डिमांड क्या है। यही मेरे दिमाग में चल रहा था पूरी रात।

मैं यही सोच रही थी कि यह ऑस्ट्रेलिया टीम है और अगर हमें मैच जीतना है तो कुछ अलग करना होगा क्योंकि वो काफी मजबूत टीम है और यही वजह है कि यह पारी मेरे लिए काफी खास है।’

भारत ने 36 रनों से जीता था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला

भारत ने उस मैच को 36 रनों से अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 245 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हरमनप्रीत कौर को उनकी आक्रामक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

इस समय भारतीय महिला टीम श्रीलंका में खेली जा रही महिला एशिया कप में भाग ले रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अभी तक भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान और UAE को मात दे दी है। टीम और भी अच्छा प्रदर्शन करने को देखेगी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का करना चाहेंगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?