WPL ऑक्शन में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद हरमनप्रीत कौर का रिएक्शन हुआ वायरल
मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए हरमनप्रीत कौर टीम की पहली पसंद होंगी।
अद्यतन - फरवरी 13, 2023 6:31 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए आज सोमवार 12 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में खिलाड़ियों की नीलामी प्रकिया हो रही है। तो वहीं इस नीलामी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान व शानदार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर जब ऑक्शन में सोल्ड हुई तो उनके रिएक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि लीग के ऑक्शन में हरमनप्रीत कौर 50 लाख के बेस प्राइस टैग वाले ग्रुप में शामिल थी और उनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी पांचों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली तो वहीं अंत में कौर के लिए 1.8 करोड़ की बोली लगाकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
देंखे हरमनप्रीत का ऑक्शन में सोल्ड होने के बाद रिएक्शन
Celebrations of Harmanpreet Kaur and players when Mumbai Indians picked her in WPL auction – This is beautiful!! pic.twitter.com/h1n65wLKIc
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) February 13, 2023
साथ ही मुंबई टीम से जुड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि वह रोहित शर्मा की तरह मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाती हुई नजर आएंगी। गौरतलब है कि मुंबई को अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने पांच बार चैंपियन बनाया है।
तो वहीं इस वक्त हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया को महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में लीड कर रही हैं और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार शुरूआत हुई है। भारत ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था।
दूसरी आपको हरमनप्रीत कौर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो वह अब तक टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट, 124 वनडे और 147 टी-20 मैच खेल चुकी हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 38 टेस्ट, 3322 वनडे और 2956 टी-20 रन बनाए हैं।
तो वहीं अब वह महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी। खैर अब देखने लायक बात होगी कि 4 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में वह किस प्रकार का प्रदर्शन करती हैं।