Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ मुकाबले में हारिस रउफ नहीं करेंगे गेंदबाजी, सामने आई बड़ी वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ मुकाबले में हारिस रउफ नहीं करेंगे गेंदबाजी, सामने आई बड़ी वजह

10 सितंबर को खेले गए मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और इसी वजह से पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट उनको लेकर कोई भी बड़ा रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं।

Haris Rauf. (Image Source: Twitter)
Haris Rauf. (Image Source: Twitter)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का शानदार मुकाबला फिर से शुरू हो चुका है। बता दें, यह मैच 10 सितंबर को शेड्यूल किया गया था और इसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया था। 10 सितंबर को बारिश की वजह से यह मैच सिर्फ 24.1 ओवर का ही खेला गया था।

हालांकि अब रिजर्व डे पर इस मैच को यहीं से आगे शुरू कर दिया गया है। हालांकि पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लगा है। शानदार तेज गेंदबाज हारिस रउफ अब मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल 10 सितंबर को खेले गए मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और इसी वजह से पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट उनको लेकर कोई भी बड़ा रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं।

यह चोट बड़ी ना बन जाए इसीलिए टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है कि अब यहां से इस मैच में हारिस रउफ गेंदबाजी नहीं करेंगे। बता दें, हारिस रउफ ने इस मैच में 5 ओवर फेकें थे और बिना विकेट लिए उन्होंने 27 रन दिए थे। पाकिस्तान टीम को अब यहां से इस मैच में उनकी कमी जरूर खलेगी।

फिलहाल कोलंबो का मौसम है साफ

10 सितंबर को भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 49 गेंदों में 6 चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली थी। फिलहाल कोलंबो का मौसम साफ है लेकिन बारिश इस मैच में फिर से खलल डाल सकती है।

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्हें इस मैच को जीतने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करने की बेहद जरूरत है। तमाम फैंस यही चाहेंगे कि अब इस मैच में बारिश ना हो और यह खेल पूरा खेला जाए। भारतीय टीम अब यहां से बड़ा स्कोर बनाने को देखेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?