SRH vs MI: हैरी ब्रूक से निपटने के लिए हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस को दिया गुरु मंत्र - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs MI: हैरी ब्रूक से निपटने के लिए हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस को दिया गुरु मंत्र

हैरी ब्रूक ने पिछले मुकाबले में 55 गेंदो में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Harry Brook Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)
Harry Brook Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 18 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 23 रनों से जीत दर्ज की थी। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका हैरी ब्रूक ने निभाई थी। आईपीएल के शुरूआती दो मुकाबलों में हैरी ब्रूक बुरी तरह फेल हुए थे।

लेकिन KKR के खिलाफ ओपनिंग करते हुए हैरी ब्रूक ने 55 गेंदो में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हैरी ब्रूक यही फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने हैरी ब्रूक को लेकर बड़ा बयान दिया है।

वह स्पिन के खिलाफ कमजोरी छुपाते हैं- हरभजन सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल शुरू होने से पहले पेपर पर काफी ज्यादा मजबूत टीम थी लेकिन टीम को शुरूआती मुकाबलों में तगड़ी हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दो मुकाबले जीतकर लय पकड़ ली है। जिसे वो बरकरार रखना चाहेगी।

हैरी ब्रूक का खतरनाक फॉर्म भी विरोधियों पर भारी पड़ते हुए नजर आ सकता है। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘ब्रूक तेज गेंदबाजी को बहुत अच्छा खेलते हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनकी सूची में काफी सारे शॉट है।’

हरभजन सिंह ने आगे कहा, ‘लेकिन वह स्पिन के खिलाफ अच्छे नहीं है। वह स्पिन के खिलाफ सिंगल लेकर अपनी कमजोरी छुपाते हैं। जब भी उसे मौका मिलता है वह तेज गेंदबाजों के खराब गेंदो पर शॉट मारते हैं। उन्हें SRH के अन्य बल्लेबाजों से भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। यह चीज उसे आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास देता है।’

मुंबई इंडियंस भी आईपीएल के शुरूआत में काफी ज्यादा खराब नजर आई थी। लेकिन मुंबई ने भी धमाकेदार वापसी कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई वापस से पुराने फॉर्म में नजर आ रही है, जिसके चलते मुंबई के खिलाफ खेलना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चुनौती रहने वाली है।

close whatsapp