Harsha Bhogle ने सोशल मीडिया पर लगाई एक ट्रोलर की क्लास, पढ़ें पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Harsha Bhogle ने सोशल मीडिया पर लगाई एक ट्रोलर की क्लास, पढ़ें पूरी खबर

हर्षा ने एक टीम को गलत नाम से पुकार दिया था। 

Harsha Bhogle. (Photo Source: Twitter)
Harsha Bhogle. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट के जाने माने कमेंटेटर और वाॅयस ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। बता दें कि हर्षा ने एक्स पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करने वाली नीदरलैंड को स्काॅटलैंड के नाम से पुकारा।

तो वहीं जैसे ही यह पोस्ट हर्षा ने एक्स पर पोस्ट की तो, एक यूजर ने हर्षा को ट्रोल करते हुए लिखा- Kaun sa charash phukte ho Bhogle saab (कौनसा चरस फूंकते हो हर्षा साब)। इसके बाद हर्षा ने अपनी गलती को सुधारते हुए पोस्ट को एडिट किया।

तो वहीं इस यूजर की बड़ी ही विनम्रता से क्लास लगा दी। बता दें कि हर्षा ने यूजर को जबाव देते हुए एक्स पर लिखा- Ghalati hui. Buraai to nahi ki kisiki, mazaak to nahi udaaya. Ekhaad din aap se bhi ho sakti hai, shaayad…… hopefully baghair kuch cheez phoonke…..Relax. (गलती हुई, बुराई तो नहीं की किसी की, मजाक को नहीं उडाया। एकआद दिन आप से भी हो सकती है शायद, होपफुली बगैर कुछ चीज फूंके, रिलेक्स)

देखें हर्षा भोगले की यह पोस्ट

दूसरी ओर, आपको बता दें कि हाल में ही हर्षा भोगले डेंगू बुखार से उबरे हैं। साथ ही डेंगू के चलते वह भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को हुए बहुप्रतीक्षित मैच में भी कमेंट्री करते हुए नजर नहीं आए थे। तो वहीं अब भोगले पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं और 19 अक्टूबर को भारत बनाम बांग्लादेश पुणे में होने वाले मैच में कमेंट्री करते हुए नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: भारत बनाम बांग्लादेश मैच के आंकड़े और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे के रिकॉर्ड के बारे में जाने यहां

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?