BGT 2024: वार्म अप मैच में हर्षित राणा ने दिखाया कमाल, 6 गेंदों के भीतर झटके 4 महत्वपूर्ण विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: वार्म अप मैच में हर्षित राणा ने दिखाया कमाल, 6 गेंदों के भीतर झटके 4 महत्वपूर्ण विकेट

टीम इंडिया ने कैनबरा में प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ वार्म अप मैच खेला, जिसमें हर्षित राणा ने छह गेंदों के भीतर चार विकेट झटके और विरोधी टीम के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

Harshit Rana (Pic Source-X)
Harshit Rana (Pic Source-X)

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। हर्षित राणा ने इस मैच में चार विकेट झटके थे और इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।

दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने कैनबरा में प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ वार्म अप मैच खेला, जिसमें हर्षित राणा ने छह गेंदों के भीतर चार विकेट झटके और विरोधी टीम के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इस मैच की शुरुआत में हर्षित राणा को काफी परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पहले नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे जैक क्लैटन को आउट किया, जिन्होंने इस मैच में 40 रन बनाए।

इसके बाद युवा खिलाड़ी ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर ओलिवर डेविस को आउट किया। अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर युवा खिलाड़ी ने कप्तान जैक एडवर्ड को वापस पवेलियन भेजा, जबकि इसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने सैम हार्पर का विकेट चटकाया। उनकी घातक गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम 240 रन पर ऑलआउट हो गई।

यहां देखें वीडियो:

बता दें कि, इस मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी उपलब्धता में हर्षित राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। टीम इंडिया की बात की जाए तो अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया टीम भी एडिलेड टेस्ट में जबरदस्त वापसी करने को देखेगी। उनके लिए भी इस टेस्ट सीरीज को जीतना जरूरी है। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और एडिलेड टेस्ट को भी टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?