विराट ने एक बार फिर फैंस के साथ किया अभद्र व्यवहार, वायरल हुआ वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट ने एक बार फिर फैंस के साथ किया अभद्र व्यवहार, वायरल हुआ वीडियो

इस वक्त टीम इंडिया लिस्टरशायर में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है।

Virat Kohli (L) Image source: Twitter)
Virat Kohli (L) Image source: Twitter)

टीम इंडिया के सभी सीनियर खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया को 1 टेस्ट मैच भी खेलना है जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी। हालांकि इस वक्त टीम इंडिया लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय वॉर्म अप मैच खेल रही है। इस मैच के दौरान एक बार फिर विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वो गलत कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल मुकाबले के दौरान वो कुछ फैंस से बहस करते हुए दिखे थे। शुक्रवार यानी 24 जून को अभ्यास मैच का दूसरा दिन था और तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान स्टेडियम में बैठे कुछ दर्शक युवा तेज गेंदबाज को ट्रोल करने लगे। ये नजारा देख विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ी के बचाव में उतरे और ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगा दी।

ये है पूरा मामला:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली प्रशंसकों के बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो में सुनाई दे सकता है कि एक प्रशंसक विराट कोहली को कह रहे हैं कि उनको कमलेश नागरकोटी के साथ एक फोटो लेनी थी लेकिन तेज गेंदबाज ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

फैंस ये भी कह रहे हैं कि उन्होंने इस मुकाबले के लिए अपनी जॉब से छुट्टी ली थी। जिसपर विराट कोहली ने जवाब दिया कि वो यहां पर मुकाबला खेलने आए हैं ना कि आपके साथ तस्वीर लेने के लिए। बता दें, नागरकोटी इस दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है वो सिर्फ वहां पर नेट गेंदबाज के रूप में गए हैं।

https://twitter.com/ReignOfVirat/status/1540635113511436288?s=20&t=QqHmwqyyuDhPA0tA0sN4Gg

अभ्यास मैच में भी फ्लॉप रहे कोहली

अभ्यास मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर से शांत रहा। उन्होंने पहली पारी में शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। वो मात्र 33 रन बनाकर आउट हो गए थे। बता दें कि, टेस्ट मुकाबले के बाद इंग्लैंड और भारत के बीच में 3 टी-20 और 3 वनडे मुकाबले भी खेले जाने हैं।

close whatsapp