फ्रेंचाइजी से दूर होने की खबरों के बीच Gautam Gambhir की LSG ने शेयर की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

फ्रेंचाइजी से दूर होने की खबरों के बीच Gautam Gambhir की LSG ने शेयर की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर

साल 2022 से लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मेंटर की भूमिका में नजर आ रहे हैं गंभीर 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter)
Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन से पहले अपने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के लिए फ्रेंचाइजी ने एंडी फ्लावर की जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर को टीम का नया हेड कोच बनाया है, तो वहीं पूर्व भारतीय सेलेक्टर एमएसके प्रसाद को रणनीतिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है।

तो वहीं पिछले कुछ समय में ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थी कि टीम के मेंटर पद पर साल 2022 से मौजूद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को हटाया जा सकता है। हालांकि, अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इन अटकलों को विराम दे दिया है।

LSG ने अटकलों को दिया विराम

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने गौतम गंभीर के टीम से दूर होने की अफवाहों के बीच अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनकी एक मुस्कुराते हुए फोटो पोस्ट की है। तो वहीं इस फोटो को पोस्ट करते हुए फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- Time traveller moves a chair GG

देखें लखनऊ सुपर जायंट्स की ये सोशल मीडिया पोस्ट

दूसरी ओर आपको बता दें कि दैनिक जागरण की एक खबर में बताया गया था कि एंडी फ्लावर के जाने के बाद गंभीर भी टीम से जा सकते हैं। लेकिन अब फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर की पोस्ट के बाद इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि फिलहाल गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर पद पर बने रहेंगे।

साथ ही आपको बता दें कि फ्लावर और गंभीर की लीडरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार दो बार (2022, 2023) आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची थी। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि नए मैनेजमेंट के आने के बाद, इस बार एलएसजी किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- अगस्त 18- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp