रील्स के नाम पर कुछ भी हो रहा है अब पोस्ट, सूर्यकुमार यादव NCA में वीडियो बनवा रहे हैं
इन दिनों चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे हैं बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव।
अद्यतन - Jan 10, 2024 12:45 pm

रील्स बनाने के मामले में टीम इंडिया के खिलाड़ी सबसे आगे हैं, जहां इस लिस्ट में धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम भी है। SKY सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी हैं और आए दिन वो कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इस बार उनकी नई रील तेजी से फैन्स के बीच वायरल हो रही है।
शतक के साथ किया था साल का शानदार अंत
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया से खेलते हुए टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, वहीं साल 2023 का अंत भी इस बल्लेबाज ने शानदार तरीके से किया था। जहां SKY ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना चौथा शतक लगाया था, उनका ये शतक साल के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था और इससे पहले वो इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और लंका के खिलाफ टी20 में शतक लगा चुके हैं।
हद है! सूर्यकुमार यादव को NCA में भी मजाक करना है
*इन दिनों चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे हैं बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव।
*वहीं अब 22 गज से दूर NCA में अपनी फिटनेस सुधार रहे हैं SKY।
*जहां उन्होंने NCA से अपनी एक फनी रील वीडियो शेयर की है इंस्टाग्राम पर।
*इस वीडियो में वो फिल्मी डायलॉग पर फिटनेस पर काम करते हुए आ रहे हैं नजर।
ये नई रील शेयर की है बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर
शमी को लेकर इस बल्लेबाज ने खास पोस्ट शेयर किया था
दूसरी ओर हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को Arjuna Award से सम्मानित किया है, जिसे लेकर गेंदबाज को साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी थी। इसी कड़ी में सूर्यकुमार यादव ने शमी की 2 तस्वीरों को ट्वीट किया था, वहीं कैप्शन में SKY ने लिखा था- आप इस अवॉर्ड के हकदार थे और हमें आप पर गर्व है शमी। गौरतलब है कि शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट अपने नाम किए थे और इसी को देखते हुए उन्हें ये अवॉर्ड मिला है।