Pakistan के इस गेंदबाज को लेकर हसन अली ने क्यों कि ऐसी भविष्यवाणी ?

इस पाकिस्तानी गेंदबाज को लेकर हसन अली ने की बड़ी भविष्यवाणी, जो हो गई सच…!

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से जीत दर्ज की।

Pakistan Team Hasan Ali
Pakistan Team Hasan Ali

Pakistan, Hasan Ali: एशिया कप 2023, 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। सभी टीमें टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी हुई है। एशिया कप से पहले पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में पाकिस्तान (Pakistan) ने रोमांचक जीत दर्ज की थी। तीसरे वनडे मैच में भी पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन मुजीब उर रहमान ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से शानदार खेल दिखाया। दूसरी इनिंग के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन अली ने एक भविष्यवाणी की थी जो सही हुई और फिर पाकिस्तान ने 59 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

हसन अली ने की थी यह भविष्यवाणी

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान (Pakistan) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए थे। बाबर आजम ने (60 रन) और मोहम्मद रिजवान ने (67 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान लगातार विकेट गंवाते हुई नजर आई। लेकिन मुजीब उर रहमान टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

45वें ओवर से पहले हसन अली ने भविष्यवाणी की थी कि शाहीन शाह अफरीदी विकेट लेंगे और ऐसा ही हुआ। हसन अली ने ट्विटर पर लिखा था, ‘मुझे एहसास हो रहा है कि शाहीन अफरीदी अगले ओवर में विकेट लेंगे।’ 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने मुजीब उर रहमान को पवेलियन भेजा। मुजीब ने 37 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़े- यह पूरी टीम के प्रयास का नतीजा है’ – वनडे रैंकिंग में नंबर एक बनने के बाद बोले बाबर आजम

एशिया कप में नेपाल के खिलाफ होगा Pakistan का पहला मुकाबला

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान (Pakistan)  का पहला मुकाबला 30 अगस्त को मुल्तान में नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा। जिसके बाद पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला 2 सितंबर को भारत के खिलाफ श्रीलंका में खेला जाएगा।

पाकिस्तान (Pakistan) ने पिछले साल एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान आईसीसी वनडे रैकिंग की नंबर-1 टीम भी बन गई है। आगामी टूर्नामेंट में टीम इस बार शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

close whatsapp