भारत से मिले प्यार से हशमतुल्लाह शहीदी है काफी खुश, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सभी को कहा- 'शुक्रिया' - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत से मिले प्यार से हशमतुल्लाह शहीदी है काफी खुश, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सभी को कहा- ‘शुक्रिया’

अफगानिस्तान टीम के कप्तान ने कहा कि टैक्सी ड्राइवर ने उनसे एक रुपए भी नहीं लिया और उन्हें मुफ्त में पूरी जगह घुमाई।

Hashmatullah Shahidi (Pic Source-Twitter)
Hashmatullah Shahidi (Pic Source-Twitter)

इस समय अफगानिस्तान टीम भारत में है और वो यहां आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग ले रहे हैं। अभी तक टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी वर्ल्ड कप विजेता टीमों को करारी शिकस्त दी है। अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और भारत के एक टैक्सी ड्राइवर की वीडियो साझा की।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हशमतुल्लाह शहीदी ने टैक्सी ड्राइवर को अपने अनुभव के बारे में बताया। अफगानिस्तान टीम के कप्तान ने कहा कि टैक्सी ड्राइवर ने उनसे एक रुपए भी नहीं लिया और उन्हें मुफ्त में पूरी जगह घुमाई। हशमतुल्लाह शहीदी भी इस से काफी खुश है।

हशमतुल्लाह शहीदी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘टैक्सी ड्राइवर ने हमें घूमने के लिए 1 रुपए भी नहीं लिया। मैं इस चीज को लेकर पक्का हूं कि यह उनके आधे दिन की इनकम होगी। इस इंसान को मेरा सलाम है, यह सच में हम सबके लिए बहुत बड़ी बात है। भारत में हम कहीं भी जाते हैं लोग हमें बहुत प्यार करते हैं और हमें सम्मान भी देते हैं।’

यह रहा हशमतुल्लाह शहीदी का पोस्ट

अफगानिस्तान टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। टीम का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है और कई लोगों का दिल टीम ने जीता है।

अफगानिस्तान अभी भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है अगर वो अपने बचे हुए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर ले तो। अब अफगानिस्तान को अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 30 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलना है। अफगानिस्तान ने अभी तक दो बड़ी टीमों को हरा दिया है और अब वो आने वाले सभी मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?