बल्लेबाजी के साथ-साथ अब गेंदबाजी में भी रिकॉर्ड तोड़ना चाह रहे हैं विराट कोहली, नेट्स में दिखा एक अलग ही रूप - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाजी के साथ-साथ अब गेंदबाजी में भी रिकॉर्ड तोड़ना चाह रहे हैं विराट कोहली, नेट्स में दिखा एक अलग ही रूप

भारत ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने अपनी विरोधी टीमों को करारी शिकस्त दी है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अभी तक अपने सभी मैच में जीत दर्ज की है। बता दें, भारत ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने अपनी विरोधी टीमों को करारी शिकस्त दी है। अब उन्हें अपना अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है।

यह मैच 29 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम लखनऊ पहुंच चुकी है और उन्होंने यहां अभ्यास भी शुरू कर दिया है। अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम के जबरदस्त बल्लेबाज विराट कोहली को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। वो नेट्स में शुभमन गिल को गेंदबाजी कर रहे थे। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही यह जमकर वायरल हो रही है।

बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने अभी तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से सभी मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। विराट कोहली इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 5 मैच में 118 के औसत और 90 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए हैं।

यही नहीं जब बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे तब उस ओवर को पूरा विराट कोहली ने ही किया था। अब गेंदबाजी से भी विराट कोहली मैच को जिताना चाहेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है भारतीय टीम

भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है और टीम के सभी बल्लेबाज और गेंदबाज काफी अच्छे फॉर्म में है। कप्तान रोहित शर्मा भी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं और केएल राहुल ने भी विराट कोहली का काफी अच्छा साथ दिया है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

अब देखना यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है। अभी तक भारतीय टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। आने वाले मैच में तमाम लोग एक बार फिर से विराट कोहली को गेंदबाजी करते हुए जरूर देखना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?