डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली की फॉर्म को मजाक समझ लिया है क्या?
कोहली ने आईपीएल 2022 में अब तक 11 पारियों में 216 रन बनाए हैं।
अद्यतन - मई 5, 2022 12:10 अपराह्न

विराट कोहली का फॉर्म इन दिनों क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। दाएं हाथ का बल्लेबाज पिछले कुछ वर्षों में रन बनाने के लिए संघर्ष करता हुआ नजर आया है। विराट के बल्ले से उनका आखिरी शतक 2019 में आया था। इस बीच कुछ मौकों पर उन्होंने अपनी पारी की अच्छी शुरुआत जरूर की है लेकिन उस शुरुआत को वो बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं।
कोहली ने सिर्फ 20 से अधिक की औसत से इस आईपीएल सीजन में अब तक 11 मैचों में 216 रन बनाए हैं और आरसीबी चाहती है कि वह जल्द से जल्द अपने पुराने रंग में लौटें। मौजूदा समय में कोहली दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं, कई प्रशंसकों, जिस वजह से फैन से लेकर एक्सपर्ट तक हर कोई उनकी फॉर्म को लेकर बात कर रहा है। अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई और दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी उनके फॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डेविड वॉर्नर ने बताया कैसे फॉर्म में वापिस लौटेंगे विराट
डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को कुछ और बच्चे करने की सलाह दी है। स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए डेविड वार्नर ने कहा कि, “कुछ और बच्चे पैदा करें और प्यार का आनंद लें! फॉर्म अस्थाई है और क्लास स्थायी है। आप इसे खो नहीं सकते हैं।”
डेविड वॉर्नर ने आगे कहा कि, “ऐसा दुनिया के हर एक खिलाड़ी के साथ होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। आपके जीवन में हमेशा ये उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। कभी-कभी आपके वहां वापस आने से पहले खराब समय को भी निकालना है। सबसे महत्वपूर्ण चीज ये है कि अपने बेसिक्स पर टिके रहें।”
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 में वॉर्नर भी अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने फिर से फॉर्म हासिल की और मौजूदा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने सात मैचों में 264 रन बनाए हैं। कोहली की बात करें तो उन्होंने अपनी पिछली दो पारियों में रन जरूर बनाए हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट चिंता का विषय रहा है। जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 53 गेंदों में 58 रन बनाए, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 गेंदों में 30 रन बनाए।