IPL 2022 में तबाही मचाने के बाद जोस बटलर ने रैसी वैन डर डुसेन की शादीशुदा जिंदगी में लगाई आग! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 में तबाही मचाने के बाद जोस बटलर ने रैसी वैन डर डुसेन की शादीशुदा जिंदगी में लगाई आग!

रैसी वैन डर डुसेन और जोस बटलर इस IPL सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं।

Lara van der Dussen and Jos Buttler (Image Credit- Instagram)
Lara van der Dussen and Jos Buttler (Image Credit- Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा संस्करण राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के लिए काफी शानदार रहा है और वो इस सीजन के शुरू से ही ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अब तक 15 मुकाबलों में 824 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

जबकि फैंस ने इस सीजन बटलर की शानदार पारियों का आनंद उठाया है, वहीं इस दौरान आरआर कैंप का एक और चेहरा हर बार काफी सुर्खियों में रहा है। जब भी बटलर ने इस सीजन गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है उस वक्त कैमरे का अटेंशन एक खास शख्स ने बटोरा है। वो खास शख्स और कोई नहीं बल्कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर रैसी वैन डर डुसेन की वाइफ लारा हैं।

लोग रैसी वैन डर डुसेन की पत्नी को समझ रहे हैं जोस बटलर की वाइफ

रैसी वैन डर डुसेन की पत्नी लारा को अक्सर कैमरे पर बल्लेबाज को चीयर करते और उनके शानदार प्रदर्शन का आनंद लेते हुए देखा गया है। इस बीच द रॉयल्स पॉडकास्ट पर एक दिलचस्प बातचीत में वैन डेर डूसन की पत्नी ने बताया कि, जब भी बटलर छक्का लगाते हैं तो उन्हें कैमरे का अटेंशन मिलता है। दरअसल, जब भी कैमरा वीआईपी बॉक्स में बैठीं लारा पर जाता है तो फैंस उन्हें जोस बटलर की वाइफ समझते हैं।

लारा ने कहा कि, “मुझे लगता है कि मैंने अब जोस को अपने दूसरे पति के रूप में अपना लिया है। मुझे लुईस के रूप में लोग जानने लगे हैं, मुझे लगता है कि शायद उनकी पत्नी का नाम यही है। मैं उनसे नहीं मिली हूं। यह वाकई बेहद शर्मिंदगी भरा होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “लोग सोचते हैं कि मैं जोस की पत्नी हूं। मुझे निश्चित रूप से लगता है कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि मैं काफी बार कैमरे में रही हूं। धनश्री और मैं स्टेडियम में शांत नहीं रह सकते हैं। मैच के दौरान हम खूब जश्न मनाते हैं और टीम को चीयर करते हैं। शायद मेरे उत्साह ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शायद मैं उनकी पत्नी हूं। यह काफी दिलचस्प है।”

close whatsapp