IPL 2022: मेगा ऑक्शन में साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को इस टीम ने किया अपने साथ शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को इस टीम ने किया अपने साथ शामिल

क्विंटन डी कॉक की गिनती लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है।

Quinton De Kock (Photo Source: IPL/BCCI)
Quinton De Kock (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन पिछले सभी सीजन से काफी बड़ा होना पहले ही तय हो चुका था। जिसमें 8 की जगह कुल 10 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। IPL के अगले सीजन की शुरुआत होने से पहले बेंगलोर में आयोजित किए जा रहे मेगा ऑक्शन की रौनक इस बार कुल अलग ही देखने को मिल रही है। जहां पर इस फॉर्मेट के विशेषज्ञ खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई जा रही हैं।

इसी में एक नाम साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का भी शामिल है जो साल 2013 से IPL का हिस्सा हैं जिसके चलते उनकी गिनती बेहद अनुभवी खिलाड़ियों में की जाती है। ऐसे में इस बार के मेगा ऑक्शन में क्विंटन डी कॉक का मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जाना लगभग तय था।

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहने वाले क्विंटन डी कॉक के बल्ले से उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। जिसमें 11 मैचों में वह 29.70 के औसत से सिर्फ 297 रन बना सके थे। इस दौरान वह सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारियां ही खेल सके थे। जिसके चलते मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन ना करने का फैसला किया।

हालांकि डी कॉक ने खुद का नाम इस फॉर्मेट में एक अलग खिलाड़ी के तौर पर बनाया हुआ है, जिसके बाद ऑक्शन के दौरान उन्हें 6 करोड़ 75 लाख रुपए में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने अपने साथ शामिल करने का फैसला किया है।

अब तक ऐसा रहा है क्विंटन डी कॉक का IPL में प्रदर्शन

क्विंटन डी कॉक के अब तक के IPL में प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने साल 2013 में वर्ल्ड क्रिकेट की इस सबसे बड़ी टी-20 लीग में डेब्यू किया था। जिसके बाद अब तक 77 मुकाबले खेलने के बाद 31.33 के औसत से डी कॉक के बल्ले से 2256 रन देखने को मिले हैं। जिसमें 1 शतकीय और 16 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

वहीं क्विंटन डी कॉक अभी तक 2 बार एक IPL सीजन में 500 से अधिक रन बनाते हुए दिखे हैं, जिसमें साल 2019 के सीजन में उन्होंने 529 और 2020 के सीजन में 503 रन बनाए थे।

close whatsapp