World Cup 2023: शॉर्ट पिच बॉल को लेकर हुआ सवाल, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुस्से से लाल हुए श्रेयस अय्यर
श्रीलंका के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर ने खेली 82 रनों की पारी।
अद्यतन - नवम्बर 3, 2023 5:35 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 में कल 3 नवम्बर को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 302 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में वानखेड़े स्टेडियम में शुभमन गिल,और विराट कोहली के अलावा मिडिल ऑर्डल में बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी शानदार शॉट्स देखने मिले।
अय्यर ने इस मैच में 56 गेदों में 82 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के खिलाफ अय्यर को शॉर्ट बॉल को खेलते समय परेशानी में जरूर देखा गया और जो उनके लिए एक कमजोरी है। मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनकी इसी कमजोरी के बारे में पूछा गया तो श्रेयस अय्यर इस सवाल पर काफी नाराज दिखे।
पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद पिछले कुछ मैचों में अय्यर का बल्ला खामोश था। जिस वजह से उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर भी काफी आलोचना हो रही थी। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद अय्यर ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
शॉर्ट पिच बॉल को लेकर हुआ सवाल, अय्यर ने दिया मजेदार जवाब
श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद भी उन्हें शॉर्ट गेंदों को खेलते समय समस्या का सामना करते हुए देखा गया। हालांकि, यह अब अय्यर के लिए एक कमजोरी के तौर पर देखा जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अय्यर से उनकी कमजोरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गुस्से में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आप कहना क्या चाहते हैं?
अय्यर ने आगे कहा, ‘मेरे लिए समस्या? क्या आपने देखा है कि मैंने कितने पुल शॉट्स खेले हैं, जिसमें से कई बाउंड्री भी गए हैं। यदि आप गेंद को हिट करेंगे तो आप किसी भी तरीके से आउट हो सकते हैं। फिर चाहे वह एक शॉर्ट गेंद हो या ओवरपिच गेंद। यदि मैं दो या तीन बार बोल्ड होता हूं तो फिर आप सभी कहेंगे कि ये इनस्विंग गेंद नहीं खेल पाता है, यदि बॉल स्विंग हो तो ये कट शॉट भी नहीं खेल सकता।
हम एक खिलाड़ी के तौर पर किसी भी गेंद पर आउट हो सकते हैं। ये सब आप लोगों की तरफ से ये सब माहौल बाहर बनाया गया है और इसी कारण ये आप लोगों के दिमाग में चलता रहता है और आप इन्हीं सभी चीजों पर काम करते रहते हैं।’
यह भी पढ़ें: CWC 2023: नीदरलैंड ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य